✕

होम / बिजनेस / FirstCry में पैसा लगाकर खुश तो बहुत होंगे सचिन, एक ही झटके में कमा लिया तगड़ा प्रॉफिट 

FirstCry में पैसा लगाकर खुश तो बहुत होंगे सचिन, एक ही झटके में कमा लिया तगड़ा प्रॉफिट 

सचिन सहित तमाम दिग्गज हस्तियों ने FirstCry में निवेश किया हुआ है. शानदार लिस्टिंग से उनके निवेश की वैल्यू बढ़ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर स्टॉक मार्केट से भी मोटी कमाई कर रहे हैं. FirstCry की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस (Brainbees Solution) की शानदार लिस्टिंग से उन्होंने तगड़ा रिटर्न कमाया है. कंपनी के शेयर कल 40 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुए और इसके बाद भी कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई. ऐसे में FirstCry में निवेश करने वालों ने जमकर चांदी काटी.

खूब कमाया मुनाफा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, Marico फाउंडर हर्ष मारीवाला, रंजन पाई और कंवलजीत सिंह ने भी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस की दमदार लिस्टिंग से मुनाफा कमाया है. इन दिग्गज निवेशकों को IPO प्राइस बैंड 440-465 रुपए तय होने के बाद फर्स्टक्राई के शेयरों पर शुरुआत में कुछ नुकसान हुआ, लेकिन बाद में शेयर के उछाल के साथ 673.50 रुपए पर पहुंचने से उनकी झोली भर गई. 

इतनी बढ़ गई वैल्यू
लिस्टिंग के बाद फर्स्टक्राई में सचिन तेंदुलकर का शुरुआती निवेश 9.99 करोड़ रुपए था, जिसकी वैल्यू बढ़कर अब 13.82 करोड़ रुपए हो गई है. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के पास आईपीओ से पहले फर्स्टक्राई के करीब 77,900 शेयर थे, जिन्हें उन्होंने 84.72 रुपए प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदा गया था. रतन टाटा को सेलिंग शेयरहोल्डर के रूप में लिस्ट किया गया था, लेकिन यह साफ  नहीं है कि उन्होंने कितने शेयर बेचे.

महिंद्रा का भी लगा पैसा
इसी तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास फर्स्टक्राई में 11% हिस्सेदारी है. उन्होंने यह हिस्सेदारी 77.96 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खरीदी थी. कंपनी ने  ऑफर फॉर सेल (OFS) में 28.06 लाख शेयर बेचे हैं, इसी के साथ अब M&M के पास FirstCry के 5.05 करोड़ शेयर बचे हैं, जिनकी कीमत कल के शेयर भाव के आधर पर 3,403 करोड़ रुपए हो गई है. यह कंपनी के शुरुआती निवेश 389 करोड़ रुपए से अधिक है. 

किसने, कितना लगाया दांव?
2023 में प्री-आईपीओ दौर में सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि ने फर्स्टक्राई में 2 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे थे. इसी तरह, Marico फाउंडर हर्ष मारीवाला के फैमिली ऑफिस शार्प वेंचर्स ने 20.5 लाख शेयर खरीदे थे. रंजन पई के फैमिली ऑफिस ने 51.3 लाख, कंवलजीत सिंह ने 307,730, इंफोसिस के को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन के फैमिली ऑफिस ने 615,460 और डीएसपी के फाउंडर हेमेंद्र कोठारी ने भी इस कंपनी के 820,614 शेयर खरीदे थे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

7 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

38 minutes ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

4 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें