✕

होम / बिजनेस / अब बिज़नेस की पिच पर भी खुलकर बैटिंग करेंगे सचिन, दिग्गजों के होश उड़ाने का है प्लान

अब बिज़नेस की पिच पर भी खुलकर बैटिंग करेंगे सचिन, दिग्गजों के होश उड़ाने का है प्लान

क्रिकेट में अपनी बैटिंग से अच्छे-अच्छों के होश उड़ाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अब कारोबारी दुनिया की दिग्गज कंपनियों की टेंशन बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है. वह अपना स्पोर्ट्स ब्रैंड लॉन्च करने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले सचिन तेंदुलकर अब कारोबारी दुनिया में बड़ा धमाका करने वाले हैं. वह स्पोर्ट्स ब्रैंड 'एथलीजर' लॉन्च करके खेलों का सामान बेचने की तैयारी में हैं. इस काम में सचिन का साथ दे रहे हैं फ़ूड डिलीवरी कंपनी  स्विगी के पूर्व दिग्‍गज कार्तिक गुरुमूर्ति और करण अरोड़ा. बता दें कि स्पोर्ट्स आइटम्स का बाजार काफी बड़ा है और इसके आगे भी तेजी से वृद्धि करने के संभावना है. इसलिए सचिन इस बाजार में पैर जमाने उतरे हैं.  

सक्रिय भूमिका निभाएंगे
'एथलीजर' खेलकूद के सामान की मैन्‍यूफैक्‍चरिंग और बिक्री करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन तेंदुलकर और व्हाइटबोर्ड कैपिटल फंड ने मिलकर SRT10 एथलीजर प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक होल्डिंग कंपनी बनाई है, जिसे पहले ही रजिस्टर्ड कराया जा चुका है. इस कंपनी में सचिन और व्हाइटबोर्ड कैपिटल बतौर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सचिन पूरी तरह से बिज़नेस में उतरने का मन बना चुके हैं और वह केवल ब्रैंड एंडोर्समेंट तक ही सीमित नहीं रहेंगे. सचिन पूरी टीम के साथ मिलकर प्रोडक्ट डेवलपमेंट में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

ये भी पढ़ें  - FirstCry में पैसा लगाकर खुश तो बहुत होंगे सचिन, एक ही झटके में कमा लिया तगड़ा प्रॉफिट 

इनकी बढ़ेगी टेंशन
'एथलीजर'के साथ बड़े-बड़े नाम जुड़े है, इसलिए Nike जैसे दिग्गज ब्रैंड की टेंशन बढ़ सकती है. खास बात यह है कि सचिन की कंपनी के उत्पाद किफायती होंगे. Nike जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों के स्पोर्ट्स आइटम्स काफी महंगे होते हैं. ऐसे में किफायती दाम की रणनीति एथलीजर को बाजार में एडवांटेज दे सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन की कंपनी सरकार की मेक इन इंडिया नीति के अनुरूप लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर भी फोकस करेगी.

पहले इनकी लॉन्चिंग 
सचिन तेंदुलकर की कंपनी सबसे पहले क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे खेलों से जुड़े प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. बाद में पोर्टफोलियो में विस्तार किया जाएगा. स्पोर्ट्स गुड्स की बात करें,तो इसमें जूतों की हिस्सेदारी सबसे अधिक करीब 60 प्रतिशत है. इसके दूसरा नंबर कपड़ों का आता है, इसकी हिस्सेदारी 30 प्रतिशत के आसपास है. सचिन ने कई कंपनियों में निवेश किया है, लेकिन पहली बार वो इस तरह खुलकर कारोबारी दुनिया में एंट्री ले रहे हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

12 minutes ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

3 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

4 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

4 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

4 hours ago

बड़ी खबरें