होम / बिजनेस / इधर इंदौर रेल प्रोजेक्ट हुआ RVNL के नाम, उधर शेयरों में आया उछाल!

इधर इंदौर रेल प्रोजेक्ट हुआ RVNL के नाम, उधर शेयरों में आया उछाल!

सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 183.00 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि आज दिन के शुरुआती कारोबार के दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड यानी RVNL के शेयरों में लगभग 3% जितना उछाल देखने को मिला है. पिछले कुछ समय से RVNL के शेयर, दलाल स्ट्रीट पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 

RVNL के शेयरों में आया उछाल
आपको बता दें कि हाल ही में RVNL के एक जॉइंट वेंचर ने इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सबसे कम बोली लागाकर इसे प्राप्त कर लिया है और माना जा रहा है कि आज शुरुआती कारोबार के दौरान शेयरों में उछाल की वजह भी यही थी. आज सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 183.00 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे, जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) इनकी पिछली क्लोजिंग से 4 रुपए 75 पैसे या फिर 2.66% ज्यादा है. RVNL और URC के जॉइंट वेंचर ने एलिवेटेड वायाडक्ट, पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों और इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए एक रैंप के निर्माण और इनके कुछ हिस्सों को डिजाईन करने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी. 

क्या है नया कॉन्ट्रैक्ट?
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा दिए गए इस कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 543 करोड़ रुपए है और इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने के लिए 1092 दिनों का समय दिया जाएगा. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि देश के दो प्रमुख एक्सचेंजों, राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) द्वारा RVNL पर हाल ही में 5,42,800 रुपयों का जुर्माना लगाया गया था. यह जुर्माना एक्सचेंजों द्वारा इसलिए लगाया गया था क्योंकी कंपनी का आधा बोर्ड स्वतंत्र नहीं था और यह एक्सचेंज के रेगुलेशन 17(1) के विरुद्ध है. 

RVNL को मिला है ये भी कॉन्ट्रैक्ट
इसके साथ ही RVNL को 311.2 करोड़ रुपयों की कीमत वाले एक प्रोजेक्ट के लिए LoA (स्वीकार्यता पत्र) की प्राप्ति हुई है. इस प्रोजेक्ट के तहत RVNL 4 टनलों का निर्माण करेगी. जिनकी कुल लंबाई 1.6 किलोमीटर होगी. इसके साथ ही इन टनलों में बलास्टलेस ट्रैक, 2 महत्त्वपूर्ण पुलों का निर्माण और 1 प्रमुख पुल का निर्माण भी करेगी और इस कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने के लिए 18 महीनों का समय कंपनी को दिया गया है.
 
यह भी पढ़ें: Infosys में आखिर किस शख्‍स का हुआ इस्‍तीफा कि गिर गए कंपनी के शेयर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

6 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

7 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

8 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

10 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

11 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

7 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.