होम / बिजनेस / Chandrayaan-3 की कामयाबी से रुपया भी चहका, डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ खुला

Chandrayaan-3 की कामयाबी से रुपया भी चहका, डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ खुला

शुरुआती कारोबार में जहां रुपए में डॉलर के मुकाबले कुछ मजबूती दिखाई दी. वहीं, सोने-चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की कामयाबी से रुपया भी चहक रहा है. गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपए ने करीब 2 महीने में सबसे अधिक एक दिन की बढ़त दर्ज की. इस तरह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे बढ़कर 82.47 पर पहुंच गया है. जानकारों का मानना है कि रुपए में मजबूती की वजह कमजोर डॉलर, विदेशी फंड प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी है.

इस फैसले का मिला फायदा!
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि पिछले दो सत्रों में रुपए में आई तेजी एक बड़ी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का वो फैसला है, जिसके तहत बैंकों को विदेशी मुद्रा बाजारों में अल्पकालिक व्यापार में शामिल होने से रोका गया था. वहीं, विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक, ग्रीनबैक में बिकवाली के दबाव और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा को बढ़ावा मिला है. बता दें कि बुधवार को भी रुपए में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती आई थी.

कमजोर हुआ अमेरिकी डॉलर
दरअसल, बुधवार को अमेरिका द्वारा जारी प्रारंभिक विनिर्माण आंकड़े अनुमान से कम आए हैं, इससे डॉलर कमजोर हुआ है. इस बीच, डॉलर इंडेक्स जो डॉलर की मजबूती को दर्शाता है, 0.04 प्रतिशत गिरकर 103.38 पर आ गया है. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत गिरकर 82.93 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं, सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है. शुरुआती कारोबार में सोने की घरेलू वायदा कीमतों में नरमी बनी हुई है. MCX एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 45 रुपए की गिरावट के साथ 58774 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया. 

चांदी की चमक भी हुई कम
वहीं, 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी 253 रुपए की गिरावट के साथ 73,751 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिख रही है. बाजार की शुरुआत में कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 24.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था. जबकि चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.05 डॉलर लुढ़कर 24.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया. बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से ज़बरदस्त उतार -चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago