होम / बिजनेस / जल्द आ रहा है RR Kabel का IPO, कुछ ऐसा रहेगा ऑफर!
जल्द आ रहा है RR Kabel का IPO, कुछ ऐसा रहेगा ऑफर!
IPO के ऊपरी प्राइस बैंड के माध्यम से कंपनी 1,964 करोड़ रुपय इकठ्ठा करने के बारे में विचार कर रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
अगर आप भी IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) का इंतजार कर रहे थे तो ये खबर आपके लिए ही है. खबर आ रही है कि केबल बनाने वाली भारतीय कंपनी RR काबेल (RR Kabel IPO) जल्द ही मार्केट में अपना IPO लांच करने वाली है. माना जा रहा है कि 13 सितंबर को RR काबेल का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दिया जाएगा. फिलहाल कंपनी ने IPO के लिए 983-1035 रूपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इस IPO को 15 सितंबर को बंद कर दिया जाएगा.
IPO से संबंधित सारी जानकारी
कंपनी द्वारा IPO जारी करके नए इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी और IPO के तहत बेचे जाने वाले शेयरों की कीमत लगभग 180 करोड़ रूपए बताई जा रही है. OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से कंपनी के प्रमोटर्स एवं पिछले शेयरहोल्डर्स द्वारा 1 करोड़ 72 लाख 36 हजार 808 शेयरों को बिकावली के लिए मार्केट में उतारा जाएगा. IPO के ऊपरी प्राइस बैंड के माध्यम से कंपनी 1,964 करोड़ रुपय इकठ्ठा करने के बारे में विचार कर रही है. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि इन्वेस्टर्स कंपनी के अधिकतम 14 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. इस IPO के माध्यम से इकठ्ठा की गई राशि का इस्तेमाल कंपनी द्वारा बैंकों से लिए गए लोन की राशी का एडवांस में भुगतान करने या फिर ब्याज भरने के लिए किया जाएगा.
कहां इस्तेमाल होगा पैसा?
जहां एक तरफ IPO के माध्यम से इकठ्ठा हुए पैसे का इस्तेमाल कंपनी द्वारा बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं से लिए गए कर्ज का भुगतान करने के लिए किया जाएगा, वहीं OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से इकठ्ठा हुआ पैसा सीधे तौर पर कंपनी के शेयरहोल्डर्स के हाथों में जाएगा. आपको बता दें कि RR काबेल (RR Kabel) के IPO की एंकर बुक (Anchor Book) को मंगलवार यानी 12 सितंबर को खोला जाएगा.
क्या करती है RR Kabel?
RR काबेल की शुरुआत 1995 में हुई थी और यह कंपनी कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने के लिए जानी जाती है. कंपनी द्वारा प्रमुख रूप से उद्योगों एवं घरों में इस्तेमाल होने वाली बिजली की तारें तो बनाई ही जाती हैं, साथ ही कंपनी पंखे, लाइटें और स्विच का अनिर्मान भी करती है.
यह भी पढ़ें. G-20 समिट के लिए भारत पहुंचे कई राष्ट्राध्यक्ष, मोदी-बाइडेन के बीच होगी बातचीत
टैग्स