✕

होम / बिजनेस / RR Kabel ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफा 64 फीसदी बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

RR Kabel ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफा 64 फीसदी बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में कंपनी के मुनाफे, आय और EBITDA में जबरदस्त उछाल आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केबल एंड इलेक्ट्रिकल्स कंपनी RR Kabel ने मार्च तिमाही में दमदार नतीजा पेश किया है. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में कंपनी के मुनाफे, आय और EBITDA में जबरदस्त उछाल आया है. नतीजे के साथ कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड (Dividend) का तोहफा दिया है. शुक्रवार (2 मई) को शेयर 1.74 फीसदी गिरकर 1025.60 रुपये पर बंद हुआ. नतीजे बाजार बंद होने के बाद आए हैं. ऐसे में सोमवार को बाजार खुलने पर स्टॉक फोकस में रहेगा.

कैसे रहे तिमाही नतीजे

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, FY25 की चौथी तिमाही में RR KABEL का नेट प्रॉफिट 64 फीसदी बढ़कर 129.1 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इस तिमाही में 78.7 करोड़ रुपये था. मार्च तिमाही में कंपनी की आय 26.4 फीसदी की बढ़त के साथ 2,217.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,754.1 करोड़ रुपये थी. 

मार्च तिमाही में  EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा में 69.4 फीसदी का उछाल आया है. यह 115.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 195.8 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, EBITDA मार्जिन 224 bps प्वाइंट बढ़कर 8.8 फीसदी हो गया. एक साल पहले समान तिमाही में मार्जिन 6.6 फीसदी था.

कंपनी के मुताबिक, बेहतर मांग के कारण वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में W&C सेगमेंट से राजस्व में वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही की तुलना में 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. बेहतर रियलाइजेशन और परिचालन दक्षता के कारण वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही की तुलना में सेगमेंट प्रॉफिट में 47% की बढ़ोतरी हुई.

नतीजे पर कंपनी के एमडी श्रीगोपाल काबरा ने कहा, RR KABEL ने Q4FY25 में एक मजबूत प्रदर्शन दिया है, जिसका नेतृत्व हमारे तारों और केबल सेगमेंट में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ द्वारा किया गया है - बेहतर मांग, अनुकूल तांबे की कीमतें और रणनीतिक क्षमता विस्तार द्वारा संचालित है. हम वायर की बिक्री में मजबूत ग्रोथ को बनाए रखते हुए केबल वॉल्यूम को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

कंपनी ने दिया डिविडेंड

कंपनी ने नतीजों के साथ डिविडेंड का भी घोषणा की है. बोर्ड ने 5 रुपये फेस वैल्यू पर 3.5 रुपये यानी 70% प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी इससे पहले 31 अक्टूबर 2024 को 2.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. कंपनी ने कहा कि फाइनल डिविडेंड (Final Dividend), अगर मंजूर हो जाता है, तो वार्षिक आम बैठक की तारीख से 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

2 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

2 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

18 hours ago

बड़ी खबरें