होम / बिजनेस / RR Kabel Listing: 14% प्रीमियम पर लिस्ट हुई कंपनी, क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति?

RR Kabel Listing: 14% प्रीमियम पर लिस्ट हुई कंपनी, क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति?

RR काबेल (RR Kabel) के IPO को सबस्क्राइब करने वालों में सबसे बड़ा हिस्सा संस्थागत इन्वेस्टर्स का था.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

कंज्यूमर इलेक्ट्रिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी RR काबेल (RR Kabel) ने आज यानी 20 सितंबर से भारतीय बाजारों में कदम रख लिया है. आज कंपनी को इसके IPO से 14% ज्यादा कीमत पर लिस्ट किया गया. कंपनी के स्टॉक ने आज के कारोबारी दिन की शुरुआत जहां NSE पर 1179 रुपये प्रति शेयर से की, वहीं BSE पर कंपनी के स्टॉक ने 1035 रूपए प्रति शेयर की कीमत से शुरुआत की थी, जबकि कंपनी के IPO की कीमत 1035 रूपए हुआ करती थी. 

IPO को किसने कितना किया सबस्क्राइब?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RR काबेल (RR Kabel) के IPO को 18.69 गुना सबस्क्राइब किया गया था. कंपनी के IPO को सबस्क्राइब करने वालों में सबसे बड़ा हिस्सा संस्थागत इन्वेस्टर्स का था. संस्थागत इन्वेस्टर्स ने उन्हें आवंटित किए गए हिस्से के 52.26% हिस्से के लिए बोली लगाई थी. दूसरी तरफ HNI यानी उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों ने उन्हें आवंटित हिस्से का 13.23 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स ने उनके लिए आरक्षित किए गए हिस्से को 2.13 गुना सबस्क्राइब किया था. कंपनी ने IPO के माध्यम से 1964.01 करोड़ रूपए इकठ्ठा किए हैं. 

RR Kabel बनी पहली कंपनी
आपको बता दें कि IPO के बंद होने के दो ही दिनों के भीतर भारतीय बाजारों पर खुद को लिस्ट करने वाली यह पहली कंपनी बन गई है. आपको बता दें कि भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के अनुसार IPO बंद होने के तीन दिनों के बाद ही कंपनी अपने शेयरों को बाजार में लिस्ट कर सकती है, लेकिन RR काबेल (RR Kabel) ने IPO बंद होने के दो ही दिनों के भीतर खुदको भारतीय एक्सचेंजों पर लिस्ट कर दिया है. 

क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति?
RR काबेल (RR Kabel) ने 14% के फायदे के साथ खुद को NSE एवं BSE पर लिस्ट कर दिया है और अब ज्यादातर लोगों के मन में अगला सवाल होगा कि अब आगे क्या रणनीति अपनाई जाए. इस विषय पर बात करते हुए SEBI के साथ रजिस्टर्ड एनालिस्ट VLA Ambala ने कहा कि जिन्हें IPO की लिस्टिंग से फायदा उठाना था उनका लक्ष्य पूरा हो चुका है, क्योंकि RR काबेल ने 14% के फायदे के साथ बाजार में अपनी शुरुआत की है. VLA Ambala का मानना है कि अगर आप थोड़ा सा रिस्क ले सकते हैं तो इस शेयर को होल्ड करके रखें. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि आने वाले समय में RR काबेल का स्टॉक 1250 रूपए प्रति शेयर से 1470 रूपए प्रति शेयर के स्तर तक भी पहुंच सकता है. इसके साथ ही VLA Ambala ने कहा कि जो लोग IPO नहीं खरीद पाए थे वह 1180 रूपए से 1200 रूपए की रेंज में इस शेयर को खरीद सकते हैं. 
 
यह भी पढ़ें: Signature Global IPO: जानिए कीमत और सब्सक्रिप्शन की स्थिति!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

14 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

14 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

16 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

18 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

15 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

14 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

14 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.