होम / बिजनेस / RR Kabel के IPO ने की शुरुआत, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन?
RR Kabel के IPO ने की शुरुआत, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन?
RR काबेल द्वारा IPO में जारी किए गए कुल शेयरों में से 10.8 करोड़ रूपए के शेयर, कर्मचारियों के लिए आरक्षित किए गए थे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
जहां पिछले महीने हमें एक के बाद एक जबरदस्त IPOs (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) देखने को मिल रही थी, वहीँ बहुत से लोगों को कई जानी मानी कंपनियों के IPOs का इंतजार है. ऐसा ही एक IPO, केबल निर्माता कंपनी RR काबेल (RR Kabel IPO) का भी है. कंपनी के IPO में कुल 1.33 लाख करोड़ इक्विटी शेयरों को ऑफर किया गया था और आज यानी अपने पहले दिन ही कंपनी को 21.2 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोली प्राप्त हो गई है.
किसका हिस्सा, कितना हुआ सबस्क्राइब?
रिटेल इन्वेस्टर्स के हिस्से में से 26% शेयरों को खरीदा जा चुका है. आपको बता दें कि कुल शेयरों का 35% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित करके रखा गया है. दूसरी तरफ कर्मचारियों के लिए आरक्षित किए गए हिस्से को 43% सबस्क्राइब किया जा चुका है. RR काबेल (RR Kabel) द्वारा IPO में जारी किए गए कुल शेयरों में से 10.8 करोड़ रूपए के शेयर, कर्मचारियों के लिए आरक्षित किए गए थे. योग्य कर्मचारियों को लिस्टिंग के वक्त हर शेयर पर 98 रूपए का डिस्काउंट दिया जाएगा. इस ऑफर के तहत 983-1035 रूपए प्रति शेयर की कीमत तय की गई है.
HNIs और QIB ने कितना किया सबस्क्राइब?
HNIs (उच्च नेट-वर्थ वाले व्यक्ति) और योग्य संस्थागत खरीदारों ने इस ऑफर के तहत बोली लगाना भी शुरू कर दिया है. जहां HNIs ने इस ऑफर को 13% सबस्क्राइब कर दिया है, वहीं योग्य संस्थागत खरीदारों ने अपने लिए आरक्षित किए गए हिस्से में से 0.03% हिस्सा सबस्क्राइब कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि RR काबेल (RR Kabel) के IPO में 50% हिस्सेदारी HNIs के लिए आरक्षित किया गया है और 15% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित किया गया है.
क्यों जारी किया IPO?
RR काबेल (RR Kabel) ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG के समर्थन वाली कंपनी है और IPO के माध्यम से यह कंपनी 1,964 करोड़ रूपए इकठ्ठा करना चाहती है. इस ऑफर के तहत 180 करोड़ रुपयों के शेयर जारी किए गए हैं और बिक्री के लिए 1.72 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं, जिनकी कीमत 1784 करोड़ रुपयों के आस-पास बताई जा रही है. आपको बता दें कि RR काबेल में TPG की हिस्सेदारी 16.67% की है.
यह भी पढ़ें: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी और SIDBI ने मिलाया हाथ, MSMEs को ऐसे मिलेगा फायदा
टैग्स