होम / बिजनेस / Shark Tank India के नए शार्क रितेश अग्रवाल के बारे में कितना जानते हैं आप?

Shark Tank India के नए शार्क रितेश अग्रवाल के बारे में कितना जानते हैं आप?

शार्क टैंक इंडिया का पहला सीजन दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक चला था. दूसरा सीजन इसी साल जनवरी में ऑन एयर हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिजनेस रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' (Shark Tank India) में एक नए जज की एंट्री हुई है. शो के सीजन 3 में हॉस्पिटैलिटी चेन OYO के फाउंडर और CEO रितेश अग्रवाल बतौर 'शार्क' नजर आएंगे. रितेश ने खुद इसकी जानकारी एक फोटो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की. फोटो में रितेश BoAT के को-फाउंडर अमन गुप्ता, Shaadi.com फाउंडर अनुपम मित्तल, शुगर कॉस्मेटिक्स की CEO विनीता सिंह और लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल के साथ नजर आ रहे हैं. इससे यही पता चलता है कि कारदेखो (CarDekho) के को-फाउंडर और सीईओ अमित जैन तीसरे सीजन में दिखाई नहीं देंगे. 

पहले सीजन में थे अश्नीर 
'शार्क टैंक इंडिया' को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसके पहले सीजन में अश्नीर ग्रोवर जज की भूमिका में थे, लेकिन सीजन-2 से उनकी छुट्टी ही गई. उनके स्थान पर कारदेखो (CarDekho) को लाया गया था. लेकिन लगता है कि वो अश्नीर जैसा प्रभाव नहीं छोड़ सके, इसलिए अब रितेश अग्रवाल की शो में एंट्री हुई है. बता दें कि यह शो अमेरिकी शो 'शार्क टैंक' का इंडियन एडेप्टेशन है. इस शो में उभरते एंटरप्रेन्योर्स अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेस को निवेशकों या शार्क्स के एक पैनल के सामने पेश करते हैं. यदि शार्क्स को उनका आईडिया पसंद आता है, तो वो इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार हो जाते हैं.

2013 में शुरू हुई थी कंपनी
रितेश अग्रवाल की बात करें, तो उन्होंने बहुत थोड़े से समय में ही सफलता की नई ऊंचाई हासिल की है. रितेश अग्रवाल ने 2013 में अपनी कंपनी OYO रूम्स की शुरुआत की थी. कंपनी शुरू करने के लिए उन्होंने थिएल फेलोशिप प्रोग्राम जीतने पर मिली रकम का इस्तेमाल किया था. दरअसल, रितेश थिएल फेलोशिप प्रोग्राम के विजेता बने थे, जिसमें उन्हें 100,000 डॉलर यानी करीब 83,03,500 रुपए का ग्रांट मिला था, इन्हीं पैसों से उन्होंने OYO की शुरुआत की. इससे पहले, उन्होंने अपनी कंपनी का नाम OREVAL Stays रखा था. इस प्लेटफॉर्म की मदद से रितेश लोगों को किफायती दरों पर, आसानी से होटल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराते थे.

देश ही नहीं, विदेशों में भी जलवा
OYO रूम्स की सुविधाएं लोगों को इतनी पसंद आईं की देखते ही देखते कंपनी देश की लीडिंग होटल चेन बन गई. ओयो रूम्स देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सफलता की कहानी लिख रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में OYO रूम्स के होटल चेन की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई थी. इसके बाद ओयो ने पहले मलेशिया और फिर नेपाल में अपने ऑपरेशन शुरू किए. कंपनी ने 2018 में UAE, दुबई, UK, चीन, सिंगापुर और इंडोनेशिया में भी अपना कारोबार शुरू किया. रितेश अग्रवाल ने महज 13 साल की उम्र में सिम कार्ड बेचकर अपने कमर्शियल करियर की शुरुआत की थी और आज वह एक सफल कंपनी के मालिक हैं. मूलरूप से ओडिशा के रायगढ़ जिले के निवासी रितेश की नेटवर्थ की बात करें, तो 2020 के डाटा के मुताबिक, उनके पास कुल  7200 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

58 minutes ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

1 hour ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

2 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

3 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें