होम / बिजनेस / रिलायंस ने दी जबरदस्त खबर, शेयर मार्केट में होगा धमाल?

रिलायंस ने दी जबरदस्त खबर, शेयर मार्केट में होगा धमाल?

FTSE ने ये फैसला किया था कि एजेंसी द्वारा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को अपने सूचकांकों से हटा दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी की अध्यक्षता वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने हाल ही में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को 21 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा. आपको बता दें कि हाल ही में FTSE (फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज) ने जानकारी देते हुए कहा था कि 22 अगस्त को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को FTSE के सूचकांकों से हटा दिया जाएगा. 

FTSE और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज
FTSE ने जानकारी साझा करते हुए बताया था कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा स्टॉक पर लिस्टिंग के बारे में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी जा रही थी और इसीलिए FTSE ने ये फैसला किया था कि एजेंसी द्वारा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को अपने सूचकांकों से हटा दिया जाएगा. FTSE द्वारा यह जानकारी साझा करने के बाद ही RIL ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अगस्त को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को भारतीय एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जाएगा. 

RIL ने दी जानकारी
RIL ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर शुरूआती तौर पर ट्रेडिंग के लिए डिलीवरी के आधार पर ट्रेड-टू-ट्रेड के आधार पर 10 ट्रेडिंग दिनों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे. ट्रेड-टू-ट्रेड एक स्टॉक सेगमेंट है जिसमें शुरूआती कुछ शेयरों को केवल डिलीवरी के आधार पर ही ट्रेडिंग के उपलब्ध करवाया जाता है. आसान शब्दों में कहें तो इसका सीधा मतलब ये होगा कि आपके द्वारा खरीदे गए स्टॉक्स की डिलीवरी आपको उसी दिन नहीं मिलेगी. 

भारत की दूसरी सबसे बड़ी NBFC
जियो फाइनेंशियल सर्विस फिलहाल अस्थायी रुप से लिस्टेड है और इसे 261.85 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर तय किया गया था लेकिन अभी इस स्टॉक के लिए किसी प्रकार की ट्रेडिंग देखने को नहीं मिल रही है. आपको बता दें कि एक तय तारीख पर डिस्कवरी सेशन हुआ था और इसी सेशन के दौरान इस शेयर की अस्थायी कीमत तय की गई थी. अगर अस्थाई कीमतों के तौर पर इस NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) की कीमत का अंदाजा लगाएं तो इसकी कीमत लगभग 1.66 लाख करोड़ हो जाती है जो इसे भारत की दूसरी सबसे बड़ी NBFC कंपनी का दर्जा दिला सकती है. 
 
यह भी पढ़ें: BW MarketWorld: कैसे Omnichannel Marketing से बदल रही है मार्केटिंग की दुनिया?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

2 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

2 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

2 hours ago

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

2 hours ago

SEBI ने कर्मचारियों के लिए कड़े किए नियम, नौकरी छोड़ने के बाद 2 साल तक नहीं कर सकेंगे पैरवी, निवेश नियम भी बदले

संशोधित नियमों के तहत निवेश, वित्तीय खुलासे, नौकरी बदलने और उपहार स्वीकार करने से जुड़े प्रावधान पहले के मुकाबले अधिक सख्त कर दिए गए हैं.

18 hours ago

बड़ी खबरें

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

2 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

2 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

2 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

2 hours ago

TCS ने खेला AI पर बड़ा दांव, ABB से करोड़ों डॉलर की डील, शेयरों में आई जोरदार तेजी

इस समझौते के तहत TCS ABB के ग्लोबल नेटवर्क ऑपरेशंस को AI आधारित तकनीक से आधुनिक बनाएगी.

20 hours ago