होम / बिजनेस / इकोनॉमी पर पड़ी दोहरी मारः अगस्त में फिर से बढ़ गया Retail Inflation, Production भी गिरा

इकोनॉमी पर पड़ी दोहरी मारः अगस्त में फिर से बढ़ गया Retail Inflation, Production भी गिरा

भारतीय रिजर्व बैंक के तमाम प्रयासों के बावजूद महंगाई दर में बढ़ोतरी रहना संकेत देता है कि केंद्रीय बैंक रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी कर सकता है ताकि इसको 2-6 फीसदी के स्तर पर लाया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः अगस्त महीने में इकोनॉमी पर दोहरी मार पड़ी है. जहां खुदरा महंगाई दर में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिला, वहीं जुलाई महीने के लिए औद्योगिक उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है. यह बढ़ोतरी खाने-पीने के सामान की कीमतों में वृद्धि होने की वजह से हुई है. भारतीय रिजर्व बैंक के तमाम प्रयासों के बावजूद महंगाई दर में बढ़ोतरी रहना संकेत देता है कि केंद्रीय बैंक रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी कर सकता है ताकि इसको 2-6 फीसदी के स्तर पर लाया जा सके. 

इतनी रही महंगाई दर

अगस्त के अंत में भारत द्वारा गेहूं के आटे के निर्यात को प्रतिबंधित करने के बावजूद, मुद्रास्फीति अगस्त में 7 फीसदी तक पहुंच गई. अगस्त 2022 में खाद्य मुद्रास्फीति 7.62 फीसदी पर आ गई, जबकि पिछले महीने यह 6.75 फीसदी थी. सब्जियों की महंगाई दर अगस्त में 13.23 फीसदी बढ़ी. दालों के लिए महंगाई दर 2.52 फीसदी पर आ गई. दालों, चावल और गेहूं सहित कुछ प्रमुख घटकों में उनकी औसत कीमतों में वृद्धि देखी गई. यह अगस्त 2022 के लिए खुदरा खाद्य महंगाई का एक प्रमुख चालक बन गया. चावल और दालों की खरीफ बुवाई में पिछड़ने से महंगाई के दबाव में वृद्धि हुई है.

केंद्रीय बैंक पर बढ़ेगा रेपो रेट बढ़ाने का दबाव

आरबीआई का अगला नीतिगत फैसला 30 सितंबर को होना है. केंद्रीय बैंक को उम्मीद है कि मार्च तक मुद्रास्फीति औसतन 6.7 फीसदी रहेगी. चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों में खुदरा महंगाई 7 फीसदी से ऊपर रही है. 

महंगाई घटेगी नहीं

लगभग 45 अर्थशास्त्रियों के एक रॉयटर्स पोल ने सुझाव दिया था कि भारत सरकार द्वारा पिछले महीने के अंत में गेहूं के आटे के निर्यात को प्रतिबंधित करने के बावजूद, मुद्रास्फीति की संभावना अगस्त में बढ़कर 6.90 फीसदी हो गई, जबकि पिछले महीने में यह 6.71 फीसदी थी.

सोसाइटी जनरल में भारत के अर्थशास्त्री कुणाल कुंडू के हवाले से रॉयटर्स ने कहा, "उत्पादन की चुनौतियों और तेज गर्मी के कारण कमी के कारण वार्षिक आधार पर प्रमुख अनाज, दालों और सब्जियों के लिए खाद्य कीमतों में वृद्धि हुई है."

आईआईपी के आंकड़ें भी निराशाजनक

वहीं औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापी गई औद्योगिक वृद्धि जुलाई में घटकर 2.4 फीसदी रह गई, जबकि जून में यह 12.3 फीसदी थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण क्षेत्र जो आईआईपी का  77 फीसदी हिस्सा रखता है उसने जुलाई में 3.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जबकि जून में यह 12.5 फीसदी थी. 

खनन (माइनिंग) क्षेत्र में 3.3 फीसदी की कमी आई है. इस बीच, बिजली खंड में जून में 16.4 फीसदी की तुलना में 2.3 फीसदी की वृद्धि हुई. प्राथमिक वस्तु खंड में जुलाई में 2.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. बुनियादी ढांचे, पूंजीगत सामान और मध्यवर्ती वस्तुओं सहित अन्य क्षेत्रों में क्रमशः 3.9 फीसदी, 5.8 फीसदी और 3.6 फीसदी की वृद्धि देखी गई.

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 2.4 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली, जबकि नॉन ड्यूरेबल्स सेक्टर में यह 2 फीसदी गिर गया जिससे लगता है कि लोग अपने रोजना के खर्चों में काफी कटौती कर रहे हैं.   

VIDEO: Tata बनाएगा iPhone 14! चौंकिए मत बस ये डील हो जाने दीजिए

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

18 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

18 hours ago