होम / बिजनेस / लोन की जबरन वसूली करने वालों पर RBI की नई सख्ती, बैंकों के लिए जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

लोन की जबरन वसूली करने वालों पर RBI की नई सख्ती, बैंकों के लिए जारी किए कड़े दिशा-निर्देश

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 17 जून को कहा था कि वसूली एजेंटों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायतें मिली हैं, इस तरह की गतिविधियां "अस्वीकार्य" हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: लोन रिकवरी एजेंट्स की धमकियां, उनके बुरे बर्ताव और मानसिक प्रताणनाएं कोई नई बात नहीं है, ये बात रिजर्व बैंक को भी पता है इसलिए समय समय पर चेतावनी या नए नियम बनाकर इस रोकने का प्रयास करता रहता है. इसी कड़ी में रिजर्व बैंक ने 12 अगस्त को कुछ अतिरिक्त पाबंदियों का ऐलान किया है. 

किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
रिजर्व बैंक ने ये अतिरिक्त पाबंदियां बैंकों और रजिस्टर्ड संस्थाओं के लिए बकाए के रिकवरी को लेकर कर्जदाताओं परेशान नहीं करने के लिए जारी किया है. रिजर्व बैंक की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि  इन (वसूली) एजेंटों की गतिविधियों से पैदा होने वाली चिंताओं के मद्देनजर, यह सलाह दी जाती है कि विनियमित संस्थाएं सख्ती से सुनिश्चित करें कि वे या उनके एजेंट कर्जों की वसूली में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ मौखिक या शारीरिक रूप से किसी भी तरह की धमकी या उत्पीड़न का सहारा नहीं लेते हैं. इसमें सार्वजनिक रूप से  अपमानित करने या देनदारों के परिवार के सदस्यों, रेफरी और दोस्तों की गोपनीयता में दखल देने, मोबाइल पर या सोशल मीडिया के माध्यम से अनुचित संदेश भेजने का इरादा शामिल है. 

धमकी भरी कॉल्स पर RBI गंभीर
इसके अलावा, विनियमित संस्थाओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये एजेंट लगातार धमकी भरे या गुमनाम कॉल न करें, कॉल करना हो तो सुबह 8 बजे के बाद और शाम 7 बजे के पहले कॉल करें. ये अतिरिक्त दिशानिर्देश केंद्रीय बैंक की ओर से जारी मौजूदा निर्देशों के अतिरिक्त हैं. रिजर्व बैंक ने कहा कि विनियमित संस्थाओं की ओर से इस संबंध में किसी भी उल्लंघन को "गंभीरता से देखा जाएगा."

ये बैंकों की जिम्मेदारी है 
रिजर्व बैंक ने पाया है कि विनियमित संस्थाओं द्वारा रखे गए एजेंट वित्तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग को नियंत्रित करने वाले मौजूदा निर्देशों से भटक रहे हैं. आरबीआई ने इस बात पर जोर दिया कि रेगुलेटेड की आउटसोर्स गतिविधियों की अंतिम जिम्मेदारी उनकी ही है, और वे सर्विस प्रोवाइडर्स के कामों जिसमें की वसूली एजेंट्स भी शामिल हैं, उसके लिए जिम्मेदार हैं. रिजर्व बैंक के अतिरिक्त दिशा-निर्देश वसूली एजेंट्स द्वारा कर्जदारों के लगातार बढ़ते उत्पीड़न की शिकायतों के बाद आए हैं, ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब वसूली एजेंट्स किसी के घर अचानक धमक जाते हैं और वसूली के लिए जोर-जबरदस्ती तक करते हैं. इतना नहीं, कई मामले तो ऐसे हैं जिसमें इन वसूली एजेंट्स ने कर्जदाताओं को सरेआम शर्मिंदा करने के लिए उनके फोटो को काटकर नग्न तस्वीरों में लगा देते हैं. 

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 17 जून को कहा था कि वसूली एजेंटों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायतें मिली हैं, इस तरह की गतिविधियां "अस्वीकार्य" हैं और वित्तीय संस्थाओं के लिए की प्रतिष्ठा के लिए जोखिम है. जहां तक ​​सुपरवाइज्ड और रेगुलेटेड संस्थाओं का सवाल है, रिजर्व बैंक इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लेगा. 

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

2 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

3 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

5 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

57 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

2 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

2 hours ago