होम / बिजनेस / रिजर्व बैंक ने 0.5% बढ़ाया रेपो रेट, लगातार तीसरी बढ़ोतरी, महंगाई की चिंता बरकरार

रिजर्व बैंक ने 0.5% बढ़ाया रेपो रेट, लगातार तीसरी बढ़ोतरी, महंगाई की चिंता बरकरार

इन तीनों बढ़ोतरी को मिलाकर रिजर्व बैंक अबतक 1.40% रेपो रेट बढ़ा चुका है. रिजर्व बैंक ने स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) को 5.15% पर रखा है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: जैसी की उम्मीद थी, रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.5 परसेंट की बढ़ोतरी कर दी है, इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट बढ़कर 5.40% पहुंच गया है. हालांकि CRR और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस साल ये लगातार तीसरी बार है जब रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में इजाफा किया है. 

Pre-Pandemic लेवल पर रेपो रेट
आज 0.50% के इजाफे बाद रेपो रेट में अब Pre-Pandemic लेवल पर पहुंच चुका है. इसी साल इसके पहले 4 मई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में रिजर्व बैंक ने 0.40 परसेंट का इजाफा किया था, इसके बाद 8 जून को रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया. इन तीनों बढ़ोतरी को मिलाकर रिजर्व बैंक अबतक 1.40% रेपो रेट बढ़ा चुका है. रिजर्व बैंक ने स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) को 5.15% पर रखा है, जबकि मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट MSF और बैंक रेट बढ़कर 5.65% हो गया है.  

ग्रोथ के मोर्चे पर रिजर्व बैंक ने क्या कहा 
रिजर्व बैंक ने इस साल के ग्रोथ अनुमानों को लेकर बदलाव नहीं किया है. वित्त वर्ष 2023 के लिए रिजर्व बैंक ने ग्रोथ अनुमान को 7.2% पर बरकरार रखा है. ग्रोथ अनुमानों के मुताबिक FY23 की पहली तिमाही में ग्रोथ 16.2% रहेगा, दूसरी तिमाही में ग्रोथ 6.2%, तीसरी तिमाही में ग्रोथ 4.1% और चौथी तिमाही में ग्रोथ 4% रहने का अनुमान है. तीसरी और चौथी तिमाही में ग्रोथ में अचानक गिरावट बेस इफेक्ट की वजह से आई है. 

महंगाई पर रिजर्व बैंक 
रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई पूरी दुनिया के लिए चिंता की विषय है, भारत में महंगाई ज्यादातर इंपोर्टेड है. उन्होंने कहा कि रिटेल महंगाई अप्रैल के बाद से महंगाई दरों में हल्की नरमी आती दिखी है, लेकिन अब भी रिजर्व बैंक के लक्ष्य से ज्यादा है. जून में महंगाई 7% के ऊपर थी और ये लगातार छठी बार है कि महंगाई दर रिजर्व बैंक की लक्ष्मण रेखा से बाहर रही. आरबीआई गवर्नर ने FY23 के लिए रिटेल महंगाई दर यानी CPI को 6.7% पर बरकरार रखा है. दूसरी तिमाही में महंगाई दर 7.1% रहने का अनुमान है. तीसरी तिमाही में रिटेल महंगाई 6.4% रहेगी और चौथी तिमाही में महंगाई दर 5.8% पर रहने का अनुमान है. 
VIDEO: Amazon के बाद अब Walmart में भी छंटनी`

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

18 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

21 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

21 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

22 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.