होम / बिजनेस / Nykaa के शेयरों को लेकर आज सकती है ये बड़ी खबर, बनाए रखें नजर

Nykaa के शेयरों को लेकर आज सकती है ये बड़ी खबर, बनाए रखें नजर

सिटीग्रुप ने पिछले हफ्ते भी Nykaa के लिए एक ब्लॉक डील को पूरा किया था, जिसके तहत कंपनी के करीब 306 करोड़ रुपए के शेयर बेचे गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फैशन एवं कॉस्मेटिक्स ऑनलाइन रिटेलर नायका (Nykaa) के शेयरों को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आ सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म TPG Capital नायका के 12.5 करोड़ शेयर बेच सकती है, जिनकी वैल्यू करीब 1,000 करोड़ रुपए है. सिटीग्रुप को इस ब्लॉक डील के लिए बैंकर नियुक्त किया गया है. यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई जब Nykaaके प्री-IPO निवेशकों के लिए हाल ही में लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ है. बता दें कि नायका स्टॉक मार्केट में FSN E-commerce के नाम से लिस्टेड है. 

इतने रुपए पर होगी बिक्री!
रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्लॉक डील के तहत नायका के शेयरों को 184.55 रुपए पर बेचा जा सकता है, जो यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 0.6% फीसदी के डिस्काउंट पर है. अभी TPG कैपिटल के पास नायका की करीब 2.28% हिस्सेदारी है. 10 नवंबर को नायका के प्री-IPO निवेशकों के लिए लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ है, इसके बाद से कंपनी के शेयरों की बिक्री में तेजी देखी गई है. गौरतलब है कि लॉक-इन पीरियड के दौरान प्री-IPO निवेशकों के लिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर रोक रहती है. 

विदेशी निवेशक ने छोड़ा साथ! 
सिटीग्रुप ने पिछले हफ्ते भी Nykaa के लिए एक ब्लॉक डील को पूरा किया था, जिसके तहत कंपनी के करीब 306 करोड़ रुपए के शेयर बेचे गए थे. स्टॉक मार्केट में कंपनी की परफॉरमेंस की बात करें, तो गुरुवार को इसके शेयर 0.054% की गिरावट के साथ 184.35 रुपए पर बंद हुए. पिछले एक महीने में नायका के शेयरों में 3.32%, बीते 6 महीनों में करीब 26 फीसदी और एक साल में 47.95% गिरावट आई है. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी निवेशक माला गोपाल गांवकर ने नायका का साथ छोड़ दिया है. उन्होंने 1,009 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए हैं. 

5.19 करोड़ रुपए का मुनाफा
Nykaa ने मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 5.19 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.17 करोड़ रुपए था. वहीं, नायका का कंसॉलिडेटेड रिवेन्यू सितंबर तिमाही के दौरान 1,230.8 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 885.26 करोड़ रुपए था. बताया जा रहा है कि माला गोपाल गांवकर ने औसतन 175.48 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से अपने शेयर बेचे हैं.

IPO ने कराई थी कमाई
नायका पिछले साल अक्टूबर में अपना IPO लेकर आई थी, जिसके जरिए कंपनी ने करीब 5,350 रुपए का निवेश प्राप्त किया था. कंपनी ने आईपीओ के निवेशकों को 1,125 रुपए की दर से शेयर जारी किए थे. ये शेयर बेहतरीन प्रीमियम के साथ 2000 रुपए से ज्यादा कीमत पर लिस्ट हुए थे, लेकिन फिर इनमें गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया. पिछले एक साल में इसमें 47.95% की नरमी आई है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago