होम / बिजनेस / SEBI ने बढ़ाई Adani की टेंशन, जांच को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर
SEBI ने बढ़ाई Adani की टेंशन, जांच को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर
हिंडनबर्ग के बाद सामने आई OCCRP की रिपोर्ट में भी अडानी समूह को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने अडानी ग्रुप मामले में जारी जांच का दायरा बढ़ा दिया है. सेबी अब अडानी ग्रुप और गल्फ एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फंड (Gulf Asia Trade & Investment Fund) के रिश्तों की भी जांच कर रहा है. इस फंड का गठन ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में किया गया है और इसका मालिकाना हक दुबई के एक बिजनसमैन के पास है. इस खबर का असर शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के प्रदर्शन पर भी देखने को मिला.
क्या जानना चाहता है SEBI?
सेबी इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इस मामले में शेयरों के मालिकाना हक से जुड़े नियमों के उल्लंघन तो नहीं हुआ. सेबी यह भी जानना चाहता है कि इस फंड के पीछे वास्तव में कौन है. हाल ही में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की रिपोर्ट सामने आई थी. इस रिपोर्ट में दावा किया था कि इस फंड ने अडानी ग्रुप की कई लिस्टेड कंपनियों में पैसा लगाया है. इससे पहले, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर शेयरों की कीमतों में हेरफेर का आरोप लागते हुए दावा किया था कि कई संदिग्ध विदेशी शेल कंपनियों की अडानी ग्रुप में हिस्सेदारी है.
दबाव में नजर आए शेयर
इन सभी आरोपों की जांच सेबी कर रहा है. अब इस जांच के घेरे में गल्फ एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फंड भी आ गया है. सेबी यह पता लगाना चाहता है कि गल्फ एशिया और अडानी समूह के अहम शेयरहोल्डर्स के बीच साठगांठ तो नहीं थी? इस संबंध में अभी तक अडानी ग्रुप की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. उधर, अडानी समूह की कुछ लिस्टेड कंपनियों के शेयर आज दबाव में दिखे. समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के शेयर करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 2,497 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह Adani Ports भी लाल निशान पर बंद हुआ.
टैग्स