होम / बिजनेस / Online Gaming कंपनियों के तारे गर्दिश में, मिले 1 लाख करोड़ के GST नोटिस

Online Gaming कंपनियों के तारे गर्दिश में, मिले 1 लाख करोड़ के GST नोटिस

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को अब तक एक लाख करोड़ के GST नोटिस मिले हैं. इसे लेकर कंपनियां और GST काउंसिल आमने-सामने आ गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों (Online Gaming Companies) के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है. GST के दायरे में आने के बाद से उन्हें मुनाफे में कमी की आशंका सता रही है. इस बीच, इन कंपनियों को अब तक 1 लाख करोड़ रुपए के कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की एक टाइम पीरियड की सर्विस पर GST यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स से जुड़ा है, जिस पर अब 18% के बजाए 28% की दर से जीएसटी लग रहा है. जबकि कंपनियों का कहना है कि 18 प्रतिशत की दर से ही GST लगाई जानी चाहिए. 

कानून में किया गया है संशोधन
GST काउंसिल ने इसी साल अगस्त में कानून में बदलाव किया था. जिसके तहत ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर लगाए जाने वाले सभी दांव की फुल वैल्यू पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगी. इसी को लेकर GST काउंसिल और कंपनियां आमने-सामने हैं. बता दें कि ड्रीम11 जैसी कई ऑनलाइन गेमिंग और डेल्टा कॉर्प जैसे कैसीनो ऑपरेटर को टैक्स के कम भुगतान के लिए पिछले महीने GST कारण बताओ नोटिस मिला था. रिपोर्ट्स के अनुसार, हर्ष जैन के नेतृत्व वाले फैंटसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 को 25,000 करोड़ रुपए से अधिक का जीएसटी नोटिस भेजा गया है.

पंजीकरण किया गया है अनिवार्य
ड्रीम11 के अलावा, प्ले गेम्स 24x7 और उसके सहयोगियों और हेड डिजिटल वर्क्स को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. 21,000 करोड़ रुपए की कथित जीएसटी चोरी से जुड़े एक मामले में पिछले साल सितंबर में गेम्सक्राफ्ट को अलग से एक नोटिस भेजा गया था. जहां कर्नाटक हाई कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया था, वहीं केंद्र सरकार ने जुलाई में सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की थी. बता दें कि सरकार ने 1 अक्टूबर से विदेशी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए भारत में पंजीकरण करना अनिवार्य कर दिया है. हालांकि, अभी तह ये साफ नहीं हो सका है कि एक अक्टूबर से अब तक कितनी विदेशी कंपनियों ने ऐसा किया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago