होम / बिजनेस / 6 महीनों में ही बिक गए 5000 करोड़ के Beauty प्रोडक्ट्स, जानें क्या रही वजह

6 महीनों में ही बिक गए 5000 करोड़ के Beauty प्रोडक्ट्स, जानें क्या रही वजह

भारत में ब्यूटी प्रोडक्ट का मार्केट काफी बड़ा है और इसमें लगातार इजाफा होता जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में ब्यूटी प्रोडक्ट का मार्केट (Beauty Products Market) तेजी से बढ़ता जा रहा है. पिछले छह महीनों में इस तरह के उत्पादों पर 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्चा हुआ है. Kantar Worldpanel की एक स्टडी में बताया गया है कि देश के टॉप-10 शहरों में बीते 6 महीनों में लिपस्टिक, नेल पॉलिश और आईलाइनर सहित कुल 10 करोड़ से ज्यादा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बिक्री हुई है. कस्टमर्स ने इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 5000 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं. इसमें से 40% बिक्री ऑनलाइन हुई है जबकि शेष ऑफलाइन. खासबात ये है कि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने में कामकाजी महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है.   

अभी और आएगा निखार
मार्केट रिसर्च कंपनी Kantar Worldpanel की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के बड़ी संख्या में वर्कफोर्स में शामिल होने से, भविष्य में इस क्षेत्र में और निखार आएगा. एशिया को पहले से ही दुनिया का ब्यूटी सेंटर कहा जाता है. दक्षिण कोरिया जैसे देश दुनिया भर में ब्यूटी ट्रेंड्स सेट कर कर रहे हैं. भारत में भी इन प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है. खासतौर पर बढ़ते शहरीकरण और ऑनलाइन चैनलों के प्रसार से यहां कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की बिक्री में उछाल आ रहा है. पिछले छह महीनों में हुई कुल बिक्री में लिप प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 38% है. इसके बाद नेल्स प्रोडक्ट का नम्बर आता है.

इस वजह से आई तेजी
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मांग में आई तेजी की एक वजह वर्क फ्रॉम होम कल्चर में आ रही कमी है. उनके मुताबिक, अब अधिकांश कंपनियों ने वर्क फ्रॉम की सुविधा बंद कर दी है. कोरोना महामारी के मद्देनजर कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी गई थी. अब कर्मचारियों को वापस ऑफिस जाना पड़ रहा है और इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है. घर से काम करने और ऑफिस जाने में सबसे बड़ा अंतर यही है कि ऑफिस जाने के लिए आपको अच्छे से तैयार होना पड़ता है. इसलिए कामकाजी महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर ज्यादा खर्चा कर रही हैं और इनकी बिक्री का ग्राफ बढ़ रहा है.  

लगातार बढ़ रहा बाजार
पिछले छह महीने में जिन ब्यूटी उत्पादों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है इसमें लिप्स, नेल्स, आंख और चेहरे से जुड़े प्रोडक्ट्स शामिल हैं. इस दौरान, करीब 3.1 करोड़ लिप्स से जुड़े प्रोडक्ट, 2.6 करोड़ नेल्स से जुड़े प्रोडक्ट, 2.3 करोड़ आंखों से जुड़े प्रोडक्ट और 2.2 चेहरे से जुड़े प्रोडक्ट की बिक्री हुई. बता दें कि भारत में ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बाजार लगातार बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट बताती है कि 2018 में यह 12.3 बिलियन डॉलर था और 2022 में 15.6 बिलियन डॉलर पहुंच गया. 2025 तक इसके 17.4 बिलियन डॉलर से अधिक तक पहुंचने की उम्मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

7 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

9 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

10 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

12 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

14 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

9 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

4 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

6 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

7 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

12 hours ago