होम / बिजनेस / Emirates सहित इन Airlines के दफ्तरों की तलाशी, जानें क्या है मामला

Emirates सहित इन Airlines के दफ्तरों की तलाशी, जानें क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खाड़ी देशों की एयरलाइन्स के दफ्तरों पर टैक्स की देनदारी से जुड़े मामले में छापा मारा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने खाड़ी देशों की विमानन कंपनियों के भारत में स्थित ऑफिसों की तलाशी ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन कंपनियों के कार्यालयों की तलाशी ली गई है, उसमें एतिहाद (Etihad), एमेरिट्स (Emirates) जैसी दिग्गज एयरलाइन भी शामिल हैं. यह पूरा मामला GST से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. आरोप है कि इन एयरलाइन्स के मुख्यालयों से भारतीय ऑफिस तक कुछ सर्विसेज के आयात पर निधारित टैक्स का भुगतान नहीं किया गया है. DGGI की इस कार्रवाई से खाड़ी देशों की विमान कंपनियों में खलबल मच गई है. 

इन एयरलाइन्स का नाम भी शामिल
Etihad और Emirates के अलावा, एयर अरेबिया, कुवैत एयरवेज, सऊदी एयरलाइन्स और कतर एयरवेज के ऑफिसों पर छापा मारा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इन कम्पनियों के दिल्ली-एनसीआर स्थित ऑफिसों की तलाशी ली गई है. GST के संबंध में भारतीय कानून के अनुसार, भारत में काम कर रही विदेशी कंपनियों और इनके हेड ऑफिस को अलग-अलग बॉडी माना जाता है. इसका मतलब यह है कि मुख्यालय से भारतीय ऑफिस के बीच के लेनदेन पर टैक्स देनदारी बन सकती है. दावा किया गया है कि खाड़ी देशों की एयरलाइन्स ने इन्हीं देनदारियों का भुगतान नहीं किया है.

Akasa Air को मिली खुशखबरी
उधर, मुश्किलों में घिरी अकासा एयर (Akasa Air) को रियाद, जेद्दा, दोहा और कुवैत के लिए विमान सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिल गई है. Akasa Air के सीईओ विनय दुबे ने जल्द ही इन हवाई क्षेत्रों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की उम्मीद जताई है. उन्होंने आगे कहा कि अकासा एयर मजबूत वित्तीय स्थिति के साथ विकास के मोड में है. एयरलाइन 75 दिनों में या इस वर्ष के अंत तक तीन अंकों में विमानों का ऑर्डर देने की घोषणा करेगी. बता दें कि अगस्त में ही अकासा एयर ने अपने परिचालन का एक साल पूरा किया है. कंपनी के पास 20 बोईंग 737 मैक्स विमानों का बेड़ा है. कंपनी इस समय पायलट्स की कमी से जूझ रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

11 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

11 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

7 hours ago