होम / बिजनेस / China पर कम होती निर्भरता को मुंह चिढ़ा रहे ये आंकड़े, इस Sector में बढ़ रहा आयात

China पर कम होती निर्भरता को मुंह चिढ़ा रहे ये आंकड़े, इस Sector में बढ़ रहा आयात

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि थोक दवा के आयात में भारत की चीन पर निर्भरता कम होने के बजाए बढ़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पड़ोसी चीन (China) पर निर्भरता कम करने के लिए मोदी सरकार (Modi Government) ने पिछले कुछ समय में कई कदम उठाए हैं. खासकर गलवान घाटी हिंसा के बाद से भारत, चीन से लगातार दूरी बनाने की कोशिश कर रहा है. भारत में मौजूद चीनी कंपनियां भी एजेंसियों के रडार पर हैं. पिछली दिवाली पर भारतीय बाजार चीनी नहीं बल्कि स्थानीय सामान से रौशन हुए थे. हालांकि, एक मोर्चे पर अब भी हमारी चीन पर निर्भरता कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है. एक रिपोर्ट बताती है कि चीन से थोक दवा आयात पिछले नौ वर्षों में 62% से बढ़कर 75% पहुंच गया है.

क्या कहती है रिपोर्ट?
केयर रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न घरेलू विनिर्माण परियोजनाओं के चालू होने के बावजूद भारत की निर्भरता चीन पर काफी ज्यादा है. चीन से थोक दवा का आयात वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 75 प्रतिशत हो गया है. वित्त वर्ष 2013-14 में यह आंकड़ा करीब 62 प्रतिशत था. मूल्य के संदर्भ में फाइनेंशियल ईयर 2013-14 से 2022-23 के दौरान चीन से कुल थोक दवा आयात लगभग 7 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा है, जो दर्शाता है कि देश कुछ महत्वपूर्ण सामग्रियों के लिए अब भी पड़ोसी पर काफी हद तक निर्भर है. 

इस तरह हो रहा इजाफा
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि वित्त वर्ष 2013-14 में देश ने दवा का कुल 5.2 अरब डॉलर का आयात किया, जिसमें से 2.1 अरब डॉलर का आयात चीन से किया गया था. वित्त वर्ष 2018-19 में कुल आयात 6.4 अरब डॉलर था, जिसमें से चीन की हिस्सेदारी 2.6 अरब डॉलर की रही. इसी तरह, 2020-21 में 7 अरब डॉलर का आयात हुआ, जिसमें से चीन से 2.9 अरब डॉलर का आयात किया गया. वित्तीय वर्ष 2022 के आंकड़े की बात करें, तो कुल 8.5 अरब डॉलर के आयात में चीन से 3.2 अरब की थोक दवा आयात की गईं. जबकि वहीं वित्त वर्ष 2023 में आयात मामूली रूप से कम होकर 7.9 अरब डॉलर का रहा, लेकिन चीन की हिस्सेदारी बढ़कर 3.4 अरब डॉलर हो गई. 

अभी बनी रहेगी निर्भरता
इस रिपोर्ट से यह साफ होता है कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना सहित सरकार की तमाम योजनाओं के बावजूद इस सेक्टर में चीन पर काफी हद तक निर्भरता अब भी जारी है. वित्त वर्ष 2023-24 में पीएलआई योजना के तहत 51.6 करोड़ डॉलर की परियोजनाएं शुरू होने की संभावना है. हालांकि, केयर रेटिंग्स का मानना है कि इसके बावजूद चीन से थोक दवा आयात पर निर्भरता करीब 65 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी रहेगी. बता दें कि दोनों देशों की बीच व्यापार में 0.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. चीन के कस्टम विभाग द्वारा पिछले महीने जारी की गई रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया था कि भारत को चीन के निर्यात में कमी दर्ज की गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

9 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

11 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

6 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

1 hour ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

4 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

4 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

9 hours ago