✕

होम / बिजनेस / बजट 2025 के बाद बाजार को RBI से रेपो रेट में कटौती की उम्मीद, रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

बजट 2025 के बाद बाजार को RBI से रेपो रेट में कटौती की उम्मीद, रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

कल यानी 07 फरवरी, 2025 को RBI के नए गवर्नर की पहली मौद्रिक नीति समिति की बैठक होगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार रेपो रेट में कटौती हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2025 में मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स माफी की घोषणा के बाद, अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से भी राहत की उम्मीदें बढ़ गई हैं. कल यानी 07 फरवी, 2025 को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होगी. इस बैठक को लेकर बाजार में यह अनुमान है कि लगभग पांच सालों बाद, आरबीआई ब्याज दरों में 0.25% की कटौती कर सकता है, जो रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक अहम निर्णय साबित हो सकता है. इस फैसले से कर्ज पर प्रभाव पड़ेगा और घर खरीदारों और डेवलपर्स को राहत मिल सकती है, जिससे रियल एस्टेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं रियल एस्टटे एक्सपर्ट्स की क्या प्रतिक्रिया है?

रियल एस्टेट के लिए महत्वपूर्ण फैसला
RBI ने फरवरी 2023 से नीतिगत दरों (रेपो रेट) को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा है, जबकि महामारी के दौरान इस दर में कटौती की गई थी. अब, नये गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति की बैठक हो रही है, और बाजार की उम्मीदें इस फैसले पर टिकी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दरों में कमी से होम लोन सस्ता होगा और घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिलेगी. इससे रियल एस्टेट सेक्टर में खरीदारी बढ़ सकती है, जिसे महंगे कर्ज के कारण पहले कई लोग टाल रहे थे. बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस का कहना है कि इस बार ब्याज दरों में कटौती की संभावना इसलिए भी मजबूत है क्योंकि आरबीआई पहले ही नकदी बढ़ाने के उपाय कर चुका है. वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े जानकार मानते हैं कि इस फैसले से डेवलपर्स और घर खरीदारों को राहत मिल सकती है.

रियल एस्‍टेट को मिलेगा प्रोत्‍साहन
क्रेडाई के चेयरमैन और गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने कहा कि यह नए गवर्नर की पहली MPC बैठक होगी, ऐसे में हमें उम्मीद है कि वे अपने कार्यकाल की शुरुआत रेपो रेट को लेकर एक अनुकूल घोषणा के साथ करना चाहेंगे. बजट ने सरकार की मध्यम वर्ग के प्रति अनुकूल नीतियों का संकेत दिया है, जिससे बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई भी इसी दिशा में कदम उठाएगा और यदि अधिक नहीं, तो कम से कम 25 बेसिस पॉइंट की मामूली कटौती की घोषणा करेगा. यह कटौती न केवल बाजार की भावना को मजबूती देगी, बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर को भी प्रोत्साहन प्रदान करेगी.

कम ब्याज दरें रियल एस्टेट को नई दिशा देंगे
काउंटी ग्रुप के डायरेक्टर,अमित मोदी का कहना है कि अगर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ब्याज दरों में कटौती करता है, तो यह निश्चित रूप से रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक सकारात्मक संकेत होगा. कम ब्याज दरों से होम लोन सस्ता होगा, जिससे मध्यम वर्ग के लोग फिर से घर खरीदने की ओर रुख कर सकते हैं. इसके साथ ही, डेवलपर्स को भी राहत मिलेगी, क्योंकि किफायती ईएमआई के कारण प्रॉपर्टी मार्केट में नए निवेशकों और खरीदारों की संख्या बढ़ सकती है. यह निर्णय रियल एस्टेट के लिए विकास का एक नया मौका साबित हो सकता है.

25 बेसिस प्‍वाइंट्स की कमी की उम्‍मीद
एसकेए ग्रुप के डायरेक्‍टर संजय शर्मा का कहना है कि बजट में वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्‍लास को बड़ी राहत दी है. इनकम टैक्‍स स्‍लैब में फायदा होने से कहीं न कहीं लोगों का रुझान रियल एस्‍टेट में इन्‍वेस्‍टमेंट की ओर बढ़ेगा. नए आरबीआई गवर्नर के आने के बाद यह पहली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक हो रही है. ऐसे में उम्‍मीद है कि आरबीआई भी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए 25 बेसिस प्‍वाइंट्स की कमी कर सकता है. सरकार की ओर से भी इस तरह के संकेत दिए जा रहे हैं कि इस बार रेपो रेट में कमी की जाएगी.

कर्ज लेने वालों को मिलेगी राहत
एस्कॉन इंफ्रा रियल्टर्स के एमडी, नीरज शर्मा का कहना है कि फरवरी में संभावित 25 बेसिस प्‍वाइंट्स की रेट कटौती से मौद्रिक नीति में ढील देने की शुरुआत होगी, जिससे कर्ज़ लेने वालों को राहत मिलेगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखा गया है, ऐसे में उम्मीद है कि आरबीआई भी अपनी नीति उसी दिशा में आगे बढ़ाएगा. सालभर में ब्याज दरों में धीरे-धीरे कटौती रियल एस्टेट सेक्टर के लिए बड़े भरोसे का संकेत होगी, जिससे किफायती घरों की पहुंच बढ़ेगी और मांग में इजाफा होगा. अंसल हाउसिंग के डायरेक्टर, कुशाग्र अंसल का कहना है कि अगर रेपो रेट में कटौती होती है, तो इससे रियल एस्टेट बाजार में नई ऊर्जा आएगी. होम लोन की ब्याज दरें कम होने से लोग प्रॉपर्टी में निवेश के लिए प्रेरित होंगे, जिससे सेक्टर को ग्रोथ मिलेगी.

निवेशकों का बढ़ेगा मनोबल
स्‍पेक्‍ट्रम मेट्रो के वाइस प्रेजीडेंट सेल्‍स व मार्केटिंग अजेंद्र सिंह का कहना है कि पिछले कुछ समय में आरबीआई मुद्रास्फिति को कंट्रोल करने में सफल रहा है. बजट में सरकार ने साफ कर दिया है कि बाजार को बूस्‍ट देने और मिडिल क्‍लास को फायदा देन के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं. ऐसे में अब आरबीआई से उम्‍मीद है कि लंबे समय बाद वह रेपो रेट में कटौती कर न सिर्फ आम लोगों को बल्कि रियल एस्‍टेट सेक्‍टर को भी मजबूत बनाएगा। रेपो रेट में कटौती होती है तो कमर्शियल और रेजीडेंशियल दोनों प्रकार के रियल एस्‍टेट को फायदा होगा. निवेशकों की रुचि सेक्‍टर की ओर बढ़ेगी.

रियल एस्टेट सेक्टर को सकारात्मक बढ़ावा

सनड्रीम ग्रुप के सीईओ हर्ष गुप्ता, कहते हैं, "हाल ही में पेश किए गए बजट का मुख्य फोकस लोगों पर है, इसे ध्यान में रखते हुए हमें उम्मीद है कि आरबीआई फरवरी में साल की शुरुआत 25 बेसिस प्वाइंट की दर कटौती के साथ करेगा. यह कदम लोन को आसान बनाएगा, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर को सकारात्मक बढ़ावा मिलेगा. यह आरबीआई की विकास को समर्थन देने की मंशा का स्पष्ट संकेत है, और इस कदम से भविष्य में और अधिक दर कटौती की जा सकती है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

14 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago