✕

होम / बिजनेस / तमिलनाडु में 5300 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट, लॉन्च होगी नयी डस्टर SUV

तमिलनाडु में 5300 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट, लॉन्च होगी नयी डस्टर SUV

इन्वेस्टमेंट्स के नए दौर की बदौलत दोनों कंपनियां 6 नए मॉडल्स उतारेंगी जिनमें दो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) भी शामिल हैं. ये 6 नए मॉडल्स ग्लोबल स्तर पर दोनों ब्रांड्स का प्रतिनिधित्व करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

तमिलनाडु की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कदम रखने के 15 साल बाद फ्रांस स्थित कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी रेनो और जापान स्थित हेडक्वार्टर्स वाली कंपनी निसान ने आज बताया कि वे देश में 600 मिलियन USD यानी लगभग 5300 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट्स करने वाली हैं. निसान ग्लोबल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और अलायन्स बोर्ड के सदस्य अश्विनी गुप्ता ने बताया कि इन्वेस्टमेंट्स के इस नए दौर की बदौलत 6 नए मॉडल्स मार्केट में उतारे जायेंगे जिनमें दो इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं. साथ ही ये 6 नए मॉडल्स ग्लोबल स्तर पर दोनों कम्पनीज का प्रतिनिधित्व करेंगे. 
फिलहाल दोनों ही ऑटोमोबाइल कंपनियां ओरगडम स्थित अपने चेन्नई के प्लांट में चार मॉडल्स बनाती हैं. साथ ही अश्विनी ने यह भी बताया कि रिन्यूएबल एनर्जी के प्रयोग से साल 2025 तक रेनो – निसान की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी पूरी तरह से 100% कार्बन न्यूट्रल हो जायेंगी. इसके साथ-साथ इन इन्वेस्टमेंट्स से सिंगरपेरूमाल कोविल में महिंद्रा रिसर्च सिटी के अन्दर स्थित रेनो-निसान के रिसर्च एंड डेवलपमेंट और बिजनेस सेंटर में रोजगार के 2000 नए अवसर भी मिलेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कंपनियों के द्वारा साल 2025 तक नए मॉडल्स की लॉन्चिंग को शुरू कर दिया जाएगा.  
अश्विनी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टॅलिन और रेनो इंडिया के CEO Venkatram Mamillapalle की मौजूदगी में तमिलनाडु सरकार द्वारा प्रमोट की जाने वाली नोडल एजेंसी गाइडेंस ब्यूरो के MD और CEO विष्णु वेणुगोपाल के साथ एक MoU एक्सचेंज के माध्यम से इन्वेस्टमेंट को पूर किया. इंडिया में कंपनी के मुख्य प्रोजेक्ट्स में एक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है. ये प्रोजेक्ट है डस्टर SUV को दोबारा मार्किट में लाने की कोशिश. पहले की ही तरह डस्टर को दोनों कंपनियों की बैज के साथ बेचा जाएगा. क्या आपको लगता है कि लोगों द्वारा डस्टर SUV को पहले जितना ही प्यार दिया जाएगा? 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 day ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

1 day ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

1 day ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

1 day ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

1 day ago


बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

20 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 day ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

1 day ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

1 day ago