✕

होम / बिजनेस / क्या वास्तव में टोल टैक्स में हो गया है इजाफा? सामने आई ये बड़ी खबर

क्या वास्तव में टोल टैक्स में हो गया है इजाफा? सामने आई ये बड़ी खबर

एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में इजाफा किया जाना था. इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल हाईवे (NH) और एक्सप्रेस-वे का सफर चुनावी मौसम (Lok Sabha Election 2024) में महंगा नहीं होगा. टोल वृद्धि के फैसले को फिलहाल के लिए रोक लिया गया है. 31 मार्च की रात्रि से टोल टैक्स की दरों में इजाफा होना था. इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था, लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से सभी टोल प्लाजा को मौखिक रूप से सूचित किया गया है कि अभी टोल में वृद्धि न की जाए.

आयोग से मंजूरी जरूरी
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि चुनावी मौसम में NHAI को इस तरह के फैसले से पहले चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी. इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आनन-फानन में टोल वृद्धि रोक दी है. आज यानी सोमवार को सभी टोल प्लाजा पर पुरानी दरों पर ही टोल लिए जाने की खबर है. महंगाई दौर में मिली इस राहत से वाहन चालकों में खुशी का माहौल है. हालांकि, ये खुशी कितने दिन तक रहेगी, कहना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली के CM केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली पावरफुल ED उनके iPhone के आगे कैसे हो गई बेबस?

इतनी होनी थी वृद्धि
एनएचआई की तरफ से पूर्व में बताया गया था कि टोल दरों में पांच फीसदी तक वृद्धि होने वाली है. हर एक्सप्रेस-वे और नेशनल हाईवे के हिसाब से वृद्धि अलग-अलग होगी. लेकिन फिलहाल इस पर रोक लगा दी गई है. टोल टैक्स में इजाफा नहीं होने से दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-अंबाला, दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे के साथ ही दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों को रहत मिली है.

पास भी होना था महंगा
NHAI ने कार, हल्के कमर्शियल वाहनों के साथ-साथ सभी कैटेगरी के वाहनों के लिए टोल टैक्स में इजाफा का प्रस्ताव तैयार किया था. मासिक पास भी 10 रुपए प्रति महीने के हिसाब से महंगा किया जा रहा था. बता दें कि नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मासिक पास जारी किया जाता है. आमतौर पर टोल टैक्स में इजाफे से माल की ढुलाई महंगी होती है और इससे महंगाई का चक्का तेजी से घूमने की आशंका भी बनी रहती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.