होम / बिजनेस / Cabinet के फैसले से आपके शहर में कितने कम होंगे CNG और PNG के दाम?
Cabinet के फैसले से आपके शहर में कितने कम होंगे CNG और PNG के दाम?
महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार के एक फैसले के चलते CNG-PNG के दाम घटने वाले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को कुछ राहत मिलने जा रही है. CNG और PNG के दाम कम होने वाले हैं. दरअसल, पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले हुए हैं. मंत्रिमंडल ने घरेलू प्राकृतिक गैस कीमत निर्धारण के नए फॉर्मूले को मंजूरी दी है. साथ ही सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा तय की है. अब गैस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के इंडियन बास्केट के मासिक औसत दाम का 10% होगी. माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद 8 अप्रैल से सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के दामों में कटौती हो सकती है.
इतनी आएगी कमी
सरकार के इस फैसले के बाद PNG की कीमत में करीब 10% और CNG की कीमत में 5 से 6 रुपए प्रति किलो की कमी आएगी. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि घरेलू गैस की कीमत को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है. घरेलू गैस की कीमत अब भारतीय क्रूड बास्केट के अंतरराष्ट्रीय दाम का 10% होगी. ये हर महीने तय किया जाएगा. नए फॉर्मूले के तहत हर महीने गैस की कीमत तय की जाएगी. जबकि पुराने फॉर्मूले के तहत हर 6 महीने में ऐसा किया जाता था.
इस तरह मिलेगा फायदा
पुराने फॉर्मूले के तहत दुनिया के चारों गैस ट्रेडिंग हब (हेनरी हब, अलबेना, नेशनल बैलेसिंग प्वाइंटर (UK) और रूसी गैस) की पिछले एक साल की कीमत (वॉल्यू वेटेड प्राइस) का औसत निकाला जाता था और फिर इसे तीन महीने के अंतराल पर लागू किया जाता था. अब ये व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नई पॉलिसी से गैस उत्पादकों को बाजार में उतार-चढ़ाव से नुकसान नहीं होगा. ऐसे में वह ग्राहकों पर बोझ लादने से भी बचेंगे. यानी आम उपभोक्ताओं को इसका सीधा फायदा मिलने वाला है. वहीं, नए फॉर्मूले के तहत गैस की कीमत तय होने से फर्टिलाइजर और पावर सेक्टर को भी सस्ती गैस मिल सकेगी, जिससे फर्टिलाइजर सब्सिडी भी कम होगी.
CNG पर मिलेगा इतना फायदा
PNG पर मिलेगा इतना फायदा
*₹ प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर
टैग्स