होम / बिजनेस / 200 से 24 रुपए पर आए इस शेयर में अब आ रहा निखार, ऐसे बढ़ रही चाल

200 से 24 रुपए पर आए इस शेयर में अब आ रहा निखार, ऐसे बढ़ रही चाल

शेयर मार्केट में आजकल एक शेयर की काफी चर्चा है और वो है रिलायंस पावर. पिछले कुछ दिनों में इसमें काफी उछाल आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर किसी जमाने में 200 रुपए से ऊपर ट्रेड करते थे, लेकिन आज 24 रुपए से कम में मिल रहे हैं. इस शेयर ने निवेशकों को काफी मायूस किया था, लेकिन अब वापस इसने रफ्तार पकड़ ली है. रिलायंस पावर में निवेश करने वाले पिछले कुछ समय से इस शेयर में आई तेजी से खुश हैं. अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर लगातार फोकस में बने हुए हैं.

छह महीने में इतना रिटर्न 
रिलायंस पावर के शेयर शुक्रवार को 2.80% की तेजी के साथ 23.90 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 कारोबारी दिन में यह शेयर 13.81% चढ़ा है और पिछले छह महीने में यह आंकड़ा 50.79 प्रतिशत है. इस साल अब तक (YTD) की बात करें, तो Reliance Power का शेयर अपने निवेशकों को 62.59% का शानदार रिटर्न दे चुका है. यानी कहा जा सकता है कि अनिल अंबानी की इस कंपनी में पैसा लगाने वालों को अब कुछ सुकून मिल रहा है. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या आज भी शेयर में तेजी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें - इन शेयरों में निवेश से करें नए सप्ताह की शुरुआत, मिल रहे हैं तेजी के संकेत

कम हुआ कंपनी का घाटा
रिलायंस पावर के शेयरों में इस साल भले ही तेजी है, लेकिन लंबी अवधि में इस शेयर ने निवेशकों का नुकसान भी कराया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2008 में इस शेयर की कीमत 255 रुपए के आसपास थी और अब यह 23.90 रुपए पर कारोबार कर रहा है. यानी इस लिहाज से देखें तो इसमें 91% की गिरावट आई है. कंपनी के शेयरों में इस तेजी की कई वजह हैं, जिसमें से एक घाटे में आई कमी भी है. सितंबर तिमाही में अधिक राजस्व के कारण रिलायंस पावर के समेकित शुद्ध घाटे में कमी आई थी और यह कम होकर 237.76 करोड़ रुपए रह गया. जबकि कुल आय बढ़कर 2,130.83 करोड़ हो गई, जो पिछले साल 1,945.14 करोड़ रुपए थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

8 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

8 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

9 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

11 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

8 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.