✕

होम / बिजनेस / रिलायंस ने जुटाए ₹21,000 करोड़, भारत की सबसे बड़ी एसेट-बैक्ड सिक्योरिटीज डील

रिलायंस ने जुटाए ₹21,000 करोड़, भारत की सबसे बड़ी एसेट-बैक्ड सिक्योरिटीज डील

इस डील से न केवल रिलायंस को अपने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए दीर्घकालिक फंडिंग मिली है, बल्कि यह ट्रांजैक्शन आने वाले समय में अन्य कंपनियों के लिए भी एक नया बेंचमार्क स्थापित कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की रिलायंस ग्रुप ने एसेट-बैक्ड सिक्योरिटीज (ABS) जारी कर लगभग ₹21,000 करोड़ (लगभग $2.4 अरब) जुटाए हैं. यह इस साल भारत की इस तरह की सबसे बड़ी फंडरेजिंग डील में से एक है. शुरुआत में यह राशि ₹18,000 करोड़ निर्धारित की गई थी, लेकिन मजबूत निवेशकों की मांग को देखते हुए इसे बढ़ाकर ₹21,000 करोड़ कर दिया गया.

कौन बैठे इस डील में निवेशकों के रूप में

देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने इस इश्यू में महत्वपूर्ण निवेश किया है. इनमें आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, HDFC AMC, ICICI प्रूडेंशियल AMC, निप्पॉन लाइफ इंडिया AMC और SBI फंड्स मैनेजमेंट शामिल हैं.

सिक्योरिटीज की संरचना और शर्तें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये सिक्योरिटीज "पास-थ्रू सर्टिफिकेट्स" के रूप में जारी की गई हैं. इन्हें तीन ट्रस्ट राधाकृष्ण सिक्युरिटाइजेशन ट्रस्ट, शिवशक्ति सिक्युरिटाइजेशन ट्रस्ट और सिद्धिविनायक सिक्युरिटाइजेशन ट्रस्ट  ने जारी किया है. इनकी परिपक्वता अवधि लगभग तीन, चार और पांच साल की है. इन पर औसतन 7.75% का कूपन रेट मिलेगा.

डील से क्या असर होगा बाजार पर

रिलायंस की इस पेशकश को निवेशकों से अच्छा प्रतिसाद मिला है. यह डील उन निवेशकों को टॉप-रेटेड एसेट-बैक्ड सिक्योरिटीज में निवेश का अवसर देती है, जो अब तक मुख्य रूप से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के माध्यम से ही उपलब्ध थी. इससे भारत के सिक्योरिटाइजेशन बाजार को मजबूती मिलने की संभावना है. ICRA के अनुसार, यह बाजार इस वित्त वर्ष के अंत तक ₹2.5 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है.

क्यों बढ़ाई गई राशि

रिलायंस को इस ट्रांजैक्शन में मजबूत मांग देखने को मिली. पहले कंपनी ₹18,000 करोड़ जुटाने की योजना में थी, लेकिन निवेशकों की दिलचस्पी के कारण इसे बढ़ाकर ₹21,000 करोड़ कर दिया गया. इस ट्रांजैक्शन को बार्कलेज पीएलसी ने आयोजित किया.

किन परिसंपत्तियों से जुड़ी हैं ये सिक्योरिटीज

ये पास-थ्रू सर्टिफिकेट्स डिजिटल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट से जुड़े लोन पर आधारित हैं. यह ट्रस्ट रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है. इसके अलावा, ये सर्टिफिकेट्स ABS ओरिजिनेटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज की प्रमोटर संस्थाओं के बीच हुए ऑप्शन एग्रीमेंट के तहत पेआउट से भी समर्थित हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

22 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 day ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 day ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 hour ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

11 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

3 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

4 hours ago