होम / बिजनेस / Reliance General Insurance ने जुटाई 200 करोड़ की पूंजी, इस तरह मिलेगा फायदा

Reliance General Insurance ने जुटाई 200 करोड़ की पूंजी, इस तरह मिलेगा फायदा

RGICL का कहना है कि जुटाई गई पूंजी से उसे रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने और बीमा क्षेत्र में उभरते अवसरों को भुनाने में मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीमा कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी (RGICL) ने रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) को इक्विटी शेयर जारी करके 200 करोड़ रुपए की पूंजी जुटाई है. कंपनी का कहना है कि इस पूंजी जुटाने के साथ, RGICL वित्तीय मजबूती और बीमा क्षेत्र में उभरते अवसरों को भुनाने की तैयारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है. 

29 जुलाई को मिली थी मंजूरी
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के सीईओ राकेश जैन (Rakesh Jain) ने पूंजी जुटाने को लेकर कहा कि यह रणनीतिक निर्णय उद्योग में सबसे आगे रहने और अपने ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. इस पूंजी निवेश के साथ हम अवसरों का लाभ उठाने, इनोवेशन और फर्स्ट क्लास बीमा समाधान प्रदान करना जारी रखने के लिए अच्छी स्थिति में हैं. बता दें कि 29 जुलाई को आयोजित असाधारण आम बैठक (EGM) में कंपनी के शेयरधारकों ने लगभग 200 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की योजना को मंजूरी दी है. इस पूंजी निवेश का उद्देश्य विकास के लिए नए व्यावसायिक अवसरों को तलाशना और मार्केट लीडर्स के बीच कंपनी की स्थिति को सुरक्षित करना है.

बढ़ सकेगा सॉल्वेंसी मार्जिन 
RGICL का कहना है कि नई पूंजी के साथ, रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने, बीमा क्षेत्र में उभरते अवसरों को भुनाने, उत्पाद की पेशकश का विस्तार करने और नवीन पहलों के माध्यम से नए ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने में कंपनी को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा. इसके अलावा, यह निवेश कंपनी के सॉल्वेंसी मार्जिन को भी बढ़ाएगा, जो जोखिमों के प्रबंधन में इसके लचीलेपन को प्रतिबिंबित करेगा और ग्राहकों एवं हितधारकों के बीच विश्वास पैदा करेगा. गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस पहली कंपनी बन गई थी, जिसने रिजर्व बैंक की डिजिटल करेंसी ई-रुपी में प्रीमियम लेना शुरू किया है. कंपनी ने इसके लिए यस बैंक के साथ पार्टनरशिप की है. ई-रुपी में पेमेंट करने के लिए कस्टमर के पास एक्टिव ई-वॉलेट हो होना जरूरी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

8 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

11 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

13 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

15 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

10 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

5 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

7 hours ago