✕

होम / बिजनेस / RIL और Disney ने मिलाया हाथ, इस डील से क्या आपको भी मिलेगी 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग?

RIL और Disney ने मिलाया हाथ, इस डील से क्या आपको भी मिलेगी 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग?

रिलायंस और डिज्नी ने मर्जर का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस डील से TV ब्रॉडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग की तस्‍वीर बदल जाएगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और वॉल डिज्नी (Walt Disney) ने मर्जर की आधिकारिक घोषणा कर दी है. इसके तहत वायाकॉम 18 (Viacom 18) और स्टार इंडिया (Star India) का विलय किया जाएगा. इस ज्वाइंट वेंचर में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 11,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. हाल ही में दोनों कंपनियों ने ज्‍वाइंट वेंचर बनाने के लिए एक बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. माना जा रहा है कि इस डील से TV ब्रॉडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग की तस्‍वीर बदल जाएगी. 

रिलायंस के पास रहेगा कंट्रोल
रिलायंस और डिज्नी (Reliance-Disney Merger) के साथ हुई इस डील के तहत Viacom18 के मीडिया अंडरटेकिंग को स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में मर्ज कर दिया जाएगा. ज्वाइंट वेंचर की ट्रांजैक्शन वैल्यू 70,352 करोड़ रुपए आंकी गई है. कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस ज्वाइंट वेंचर (JV) में रिलायंस और उसकी सहायक इकाइयों की हिस्सेदारी 63.16 फीसदी होगी. जबकि डिज्नी के पास बाकी 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी. यानी अस्तित्व में आने वाली इस नई कंपनी का कंट्रोल रिलायंस के पास होगा.

नीता अंबानी होंगी चेयरपर्सन
संयुक्त बयान में यह भी कहा गया है कि नीता अंबानी (Nita Ambani) ज्वाइंट वेंचर की चेयरपर्सन होंगी और उदय शंकर वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक समझौता है जो भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नए युग की शुरुआत करता है. हमने हमेशा डिज्नी को विश्व स्तर पर बेस्ट मीडिया ग्रुप के रूप में सम्मान दिया है और इस ज्वाइंट वेंचर के गठन को लेकर बहुत उत्साहित हैं. इससे हमें दर्शकों को किफायती कीमतों पर यूनिक कंटेंट प्रदान करने में मदद मिलेगी. अंबानी के इस बयान का मतलब है कि आने वाले समय में दर्शकों को कम कीमत में अच्छा कंटेंट देखने को मिल सकता है. यानी रिलायंस और डिज्नी के साथ-साथ आम दर्शक भी इस डील से फायदे में रहेंगे.

मजबूत होगी RIL की पकड़ 
इस डील को अभी नियामक और शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है. इसके 2024 की अंतिम तिमाही या 2025 की पहली तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है. ज्वाइंट वेंचर को 30,000 से अधिक डिज्नी कंटेंट एसेट्स के लाइसेंस के साथ भारत में डिज्नी फिल्मों एवं प्रोडक्शन को डिस्ट्रीब्यूट करने का विशेष अधिकार मिलेगा. इस डील पर Walt Disney के CEO बॉब इगर ने कहा कि रिलायंस को भारतीय बाजार और कंज्यूमर की गहरी समझ है. हम मिलकर देश की लीडिंग मीडिया कंपनियों में से एक बनाएंगे. हम डिजिटल सर्विसेज, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स कंटेंट के बड़े पोर्टफोलियो के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करेंगे. बता दें कि रिलायंस और डिज्नी दोनों के पास स्ट्रीमिंग सर्विस और 120 टेलीविजन चैनल हैं. इस डील से भारत के 28 अरब डॉलर के मीडिया एवं एंटरटेनमेंट मार्केट पर रिलायंस को पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.