✕

होम / बिजनेस / वित्त वर्ष 2023 में कैसा रहा RIL का प्रदर्शन? मुकेश अंबानी ने दी जानकारी!

वित्त वर्ष 2023 में कैसा रहा RIL का प्रदर्शन? मुकेश अंबानी ने दी जानकारी!

मुकेश अंबानी ने बताया कि वित्त वर्ष 23 के दौरान रिलायंस को 9,74,864 करोड़ रुपयों की कमाई हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज सुबह से ही पूरे देश की निगाहें मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अध्यक्षता वाली RIL (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) पर टिकी हुई थी. दरअसल आज रिलायंस की वार्षिक आम बैठक (Reliance AGM 2023) का आयोजन हुआ था और सभी को इस बैठक से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं. जहां बोर्ड से संबंधित बदलावों के साथ- कई अन्य महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, वहीं मुकेश अंबानी द्वारा RIL के वित्तीय प्रदर्शन के बारे में भी जानकारी दी गई है. 

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 23 के दौरान RIL द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि वित्त वर्ष 23 के दौरान रिलायंस को 9,74,864 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी. इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने बताया कि वित्त वर्ष 23 के दौरान रिलायंस का EBITDA यानी (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाईजेशन) 1,53,920 करोड़ रूपए था जबकि कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 73,670 रूपए पर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 23 के दौरान रिलायंस के एक्सपोर्ट्स में 33.4% की बढ़ोत्तरी देखी गई जिसके बाद कंपनी के एक्सपोर्ट्स 3.4 लाख करोड़ रूपए पर पहुंच गए. 

कंपनी की सामाजिक जिम्म्मेदारियां
वित्त वर्ष 23 के दौरान कंपनी द्वारा राष्ट्रीय कोष में किए गए योगदान के बारे में भी मुकेश अंबानी ने जानकारी दी और बताया कि वित्त वर्ष 23 के दौरान RIL द्वारा राष्ट्रीय कोष में 1,77,173 करोड़ रुपयों का योगदान दिया है. कंपनी द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 16,639 करोड़ रुपयों का कर चुकाया है. मुकेश अंबानी ने यह भी बताया कि रिलायंस ने 1,271 करोड़ रुपयों की कॉर्पोरेट सोशल जिम्मेदारी का खर्च भी उठाया है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने यह भी बताया कि रिलायंस द्वारा पूरे देश में 2.6 लाख नौकरियों का सृजन किया गया. 

नीता अंबानी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से हटाया गया
एशिया के सबसे अमीर आदमी, मुकेश अंबानी द्वारा कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन के बारे में तो जानकारी साझा की ही गई साथ ही आज रिलायंस की 46वीं वार्षिक आम बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मरण कुछ अहम बदलाव भी किए गए. जहां मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से हटा दिया गया है वहीं ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल भी कर लिया गया है.
 
यह भी पढ़ें:  Reliance AGM 2023: रिलायंस रिटेल के IPO पर आखिर क्या बोले अंबानी? 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

21 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

22 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

23 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

23 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

17 hours ago