होम / बिजनेस / Reliance AGM: मुकेश अंबानी ने बताया कब लॉन्च होने वाली है JioAirFiber

Reliance AGM: मुकेश अंबानी ने बताया कब लॉन्च होने वाली है JioAirFiber

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक में जियो एयर फाइबर की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस के निवेशकों को जिसका इंतजार था उसकी शुरुआत हो चुकी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज 46वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में मुकेश अंबानी महत्वपूर्ण घोषणाएं कर रहे हैं. जियो (Jio) के एयर फाइबर को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान किया है. गणेश चतुर्थी के मौके पर यानी 19 सितंबर को इसे लॉन्च किया जाएगा. जियो एयर फाइबर के माध्यम से 5G नेटवर्क और जबरदस्त वायरलेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर, घरों-दफ्तरों में वायलेस ब्राडबैंड सर्विस प्रदान की जाएगी. दूरसंचार क्षेत्र में इसे एक क्रांतिकारी कदम के रूप में देखा जा रहा है.

10 साल में इतना निवेश
AGM की शुरुआत करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले 10 साल में कुल मिलाकर 150 अरब डॉलर का निवेश किया है. यह किसी कंपनी का इस अवधि में अबतक का सर्वाधिक निवेश है. इस दौरान, उन्होंने PM मोदी के 15 अगस्त के भाषण को दोहराया. अंबानी ने कहा कि यह न्यू इंडिया है, ये नया भारत ना रुकता है, ना थकता है. गौरतलब है कि 15 अगस्त को पीएम मोदी ने कहा था कि देश आज पुरानी सोच को पीछे छोड़कर निरंतर नए लक्ष्यों को हासिल कर रहा है. ये नया भारत है, जो ना रुकता है, ना थकता है, ना हांफता है और ना ही हारता है.

इस सेक्टर में भी एंट्री 
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के बारे में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि इस कंपनी को देश की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह देश की ग्रोथ का हिस्सा बनेगी, छोटे व्यवसायों को मदद करेगी और उन्हें पेमेंट सॉल्यूशन प्रदान करेगी. उन्होंने आगे कहा कि  हम इंश्योरेंस में भी एंट्री करेंगे और इसके लिए ग्लोबल पार्टनर्स के साथ हाथ भी मिलाएंगे. अंबानी ने उम्मीद जताई कि टेलीकॉम और रिटेल की तरह इस फील्ड में भी वह झंडे गाड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम दुनिया का सबसे बेहतरीन फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं और इसके लिए के वी कामथ की अगुवाई में बेहतरीन टीम बनाई गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago