होम / बिजनेस / BW Marketing World: मार्केटिंग में रिश्‍ते भी अहम भूमिका निभाते हैं: के जे जावा

BW Marketing World: मार्केटिंग में रिश्‍ते भी अहम भूमिका निभाते हैं: के जे जावा

किसी भी कंपनी के लिए कस्‍टमर को संतुष्‍ट करने का अपना तरीका है. Daikin India के चेयरमैन ने कहा कि हमने वक्‍त के साथ तेजी से बदलाव किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिजनेस वर्ल्‍ड के BW Marketing World के समिट में पहुंचे Daikin India के चेयरमैन और एमडी के.जे जावा ने अपने अनुभवों के साथ मार्केटिंग को लेकर कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि मार्केटिंग हमेशा पैसों से नहीं होती है बल्कि उसके लिए रिश्‍तों की भी बड़ी अहमियत होती है. उन्‍होंने कहा कि मैं हमेशा ही रिश्‍तों को अहमियत देता हूं. 

मार्केटिंग ही बिजनेस है और बिजनेस ही मार्केटिंग 
के.जे जावा ने कहा कि मेरे लिए बिजनेस मार्केटिंग है और मार्केटिंग बिजनेस है, मैं सिर्फ प्राइसिंग पॉवर और मार्जिन को समझता हूं, प्रॉफिट को समझता हूं और कस्‍टमर की संतुष्टि को समझता हूं. मेरे लिए यही मार्केटिंग है और यही मैंने आज तक सीखा है. इसी को मैंने पिछले कई सालों में एक्जिक्‍यूट किया है. मैने सबसे पहले यूटीसी के साथ काम किया जिसका हेडक्‍वार्टर अमेरिका में है. उसके बाद टाटा के वोल्‍टाज के साथ काम किया. अब मैं पिछले 14 सालों से जापान की एसी बनाने वाले कंपनी के साथ काम कर रहा हूं. आज ये कंपनी 31 बिलियन डॉलर की कंपनी बन चुकी है. 

हमारे लिए कंपनी की ग्रोथ एक अहम हिस्‍सा है 
कंपनी की ग्रोथ एक अहम हिस्‍सा है, जिसके लिए मैं काम करता हूं. अब तक मैंने जहां काम किया उनमें कैरियर है जो 1991 में नंबर वन बनी. वोल्‍टाज 2001 में नंबर वन कंपनी बनी और उसके बाद डायकन इस साल इंडिया की नंबर वन कंपनी बनी. मैं इतना समझ पाया हूं कि हर कंपनी की कस्‍टमर की प्रॉब्‍लम को सॉल्‍व करने का अपना तरीका होता है. मेरे पिछले 40 साल से ज्‍यादा का अनुभव कहता है कि लोग, लोगों के साथ बिजनेस करते हैं जिसमें ह्यूमन एंगल और इमोशन अहम पहलू होते हैं. 

समय के साथ कर रहे हैं बदलाव 
Daikin india के चेयरमैने के जे जावा ने ये भी कहा कि हम समय के बाद बदल रहे हैं अब वो भले ही डिजिटाइेजेशन हो या कोई दूसरी चुनौती. डायकन में हमने अपने सर्विस डिलीवरी सिस्‍टम और मार्केटिंग के प्रोसेस को बदला है जिसके लिए हम लगातार बदलाव कर रहे हैं. आज हमारे साथ 5.5 मिलियन कस्‍टर हमारे कमांड सेंटर से जुडे़ हुए हैं. जिनसे हम फीडबैक ले रहे हैं. पीपल, प्रोसेस और प्रोडक्‍ट का कोई विकल्‍प नहीं होता है. इंडिया जैसे प्रतिस्‍पर्धी बाजार में हम लगातार अपनी रणनीति और मार्केटिंग को लेकर काम कर रहे हैं. 2010 में कंपनी को ज्‍वॉइन करने के साथ ही मैं समझ गया था कि जापानी कंपनी के लिए सतत इनोवेशन एक अहम पार्ट है. हमने इस कंपनी को एक इंजीनियरिंग कंपनी से मार्केटिंग ड्रिवन कंपनी में बदलने में कामयाबी हासिल की है. 

कौन सी हैं तीन अहम चीजें? 
हमने तीना चीजों पर सबसे ज्‍यादा फोकस किया है. उसमें रेपोटेशन जो कि जापान में नंबर वन है यूरोप में नंबर वन है, और एशिया में भी नंबर वन बनने की कोशिश कर रहे हैं. ब्रैंड ग्रोथ, और बिजनेस एक्‍सपेंसन के साथ अपने कस्‍टर में बेहतर तालमेल बनाना. इसे लेकर हम काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा‍ कि आज अगर मैं यहां हूं तो उसके पीछे की वजह भुवनेश और डॉ. अनुराग बत्रा हैं क्‍योंकि मैं संबंधों में बड़ा विश्‍वास रखता हूं. आज हमारे साथ 12000 डीलर जुड़े हुए हैं 120000 कर्मचारी हमारे साथ काम कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं एक ऐसे दौर से निकला हूं आज रिलेशनशिप बेहद अहम होती है और वो आज भी अहम है. उससे हम अपने क्‍लाइंट के बीच में अपने स्‍टॉफ के बीच में संबंध बना रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि मार्केटिंग हमेशा पैसे से नहीं होती है बल्कि वो पर्सनल एफर्ट से भी होती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

2 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

2 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

2 hours ago

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

2 hours ago

SEBI ने कर्मचारियों के लिए कड़े किए नियम, नौकरी छोड़ने के बाद 2 साल तक नहीं कर सकेंगे पैरवी, निवेश नियम भी बदले

संशोधित नियमों के तहत निवेश, वित्तीय खुलासे, नौकरी बदलने और उपहार स्वीकार करने से जुड़े प्रावधान पहले के मुकाबले अधिक सख्त कर दिए गए हैं.

18 hours ago

बड़ी खबरें

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

2 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

2 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

2 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

2 hours ago

TCS ने खेला AI पर बड़ा दांव, ABB से करोड़ों डॉलर की डील, शेयरों में आई जोरदार तेजी

इस समझौते के तहत TCS ABB के ग्लोबल नेटवर्क ऑपरेशंस को AI आधारित तकनीक से आधुनिक बनाएगी.

20 hours ago