होम / बिजनेस / क्या आपके पास है रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला यह स्टॉक? बजट के पहले करेगा मालामाल!

क्या आपके पास है रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला यह स्टॉक? बजट के पहले करेगा मालामाल!

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: बजट से पहले इस स्टॉक में शानदार उछाल आने की पूरी उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी या NCC रेखा झुनझुनवाला के उन शेयरों में से एक है, जो पिछले 6 महीनों में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार 30 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ हासिल की है. कोविड-19 महामारी के बाद यह स्टॉक बुरी तरह प्रभावित हुआ था, लेकिन रेखा झुनझुनवाला ने इस स्टॉक में अपना विश्वास बनाए रखा. रेखा झुनझुनवाला दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं.

52-सप्ताह का हाई लेवल
NCC शेयर की कीमत सोमवार के कारोबार के दिन NSE पर 84 रुपये के नए 52-सप्ताह के हाई लेवल पर चढ़ गई. सोमवार को जब बाजार खुला, तब शुरुआत से ही NCC के शेयर ऊपर की ओर खुले और 52 सप्ताह के हाई लेवल को छू लिया.

शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स ने इस शेयर का प्री-बजट टारगेट क्या रखा?
शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल NCC की ऑर्डर बुक मजबूत है और कोविड-19 महामारी के कारण हुई बिकवाली के बाद इसने नॉर्मल पोजिशन हासिल कर ली है. एक्स्पर्ट्स ने ये भी बताया कि आने वाले बजट के बाद NCC को नए ऑर्डर भी मिलने की पूरी उम्मीद. इसके पीछे का कारण यह है कि बजट 2023 में इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरा फोकस रहने की उम्मीद है. इसलिए, कंपनी को अगले एक साल में मजबूत तिमाही रिजल्ट की उम्मीद है और जिनके पास यह स्टॉक है, उन्हें बजट से पहले ही इससे अच्छा रिटर्न मिल सकता है. एक्सपर्ट्स ने NCC शेयरधारकों को 110 रुपये के प्री-बजट टारगेट और 75 रुपये के स्टॉप लॉस टारगेट के साथ इस स्टॉक रखने की सलाह दी है.

वहीं, शेयर बाजार के एक अन्य एक्सपर्ट ने बताया कि NCC शेयर 76 रुपये प्रति शेयर पर ब्रेकआउट देने के बाद आज एक साल के हाई लेवल पर है. एक बार स्टॉक 88 रुपये से ऊपर बंद हो जाता है, यह उम्मीद कर सकते हैं कि यह इन्फ्रा स्टॉक बहुत कम समय में 98 रुपये के लेवल तक पहुंच जाएगा. बजट से पहले-पहले तक इसके 110 रुपये तक भी पहुंचने की उम्मीद है.

रेखा झुनझुनवाला की NCC में कितनी हिस्सेदारी
जुलाई से सितंबर 2022 क्वार्टर के लिए NCC शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 7,93,33,266 शेयर यानी कंपनी में 12.64 प्रतिशत की हिस्सेदारी है.

VIDEO : सिर्फ 1 साल में 42% रिटर्न दे सकती है ये सरकारी कंपनी, ब्रोकरेज हाउस ने रखा ये टारगेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

16 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

17 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

20 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

20 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

16 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

17 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

20 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

16 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

19 hours ago