✕

होम / बिजनेस / GST में कटौती से मिडिल क्लास को बड़ी राहत, महंगाई पर लगाम की उम्मीद : SBI रिसर्च

GST में कटौती से मिडिल क्लास को बड़ी राहत, महंगाई पर लगाम की उम्मीद : SBI रिसर्च

SBI की रिपोर्ट के अनुसार रोजमर्रा की 295 जरूरी वस्तुओं पर टैक्स में कटौती से मिडिल क्लास और आम उपभोक्ता को सीधी राहत मिलेगी, जबकि बीमा, हेल्थकेयर, होटलिंग और MSME सेक्टर को भी इसका व्यापक लाभ मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

GST काउंसिल की 56वीं बैठक में टैक्स ढांचे को पूरी तरह सरल बना दिया गया है. अब पहले की तरह 4 स्लैब नहीं होंगे, बल्कि सिर्फ दो दरें लागू होंगी – 18% (स्टैंडर्ड रेट) और 5% (मेरिट रेट). वहीं, कुछ खास प्रोडक्ट्स और सेवाओं पर 40% डिमेरिट रेट रखा गया है. इस बदलाव से मिडिल क्लास को सीधा फायदा होगा क्योंकि रोजमर्रा के सामान पर टैक्स कम हो जाएगा. इसे लेकर SBI रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की है. तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या है?

महंगाई पर ब्रेक की तैयारी

SBI की हालिया एक रिपोर्ट के मुताबिक कुल 453 वस्तुओं और सेवाओं पर GST दरें बदली गई हैं. इनमें से 413 पर टैक्स घटाया गया है और केवल 40 पर बढ़ाया गया है. करीब 295 जरूरी चीजें, जिन पर पहले 12% टैक्स लगता था, अब सिर्फ 5% या शून्य टैक्स स्लैब में आ गई हैं. इससे रोजमर्रा का खर्च कम होगा और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

विशेषज्ञों का अनुमान है कि इससे खाने-पीने और दूसरी ज़रूरी चीजों की कीमतों में 25–30 अंक तक गिरावट आ सकती है. आने वाले सालों (2026–27) में कुल महंगाई 65–75 अंक तक घट सकती है.

औसत टैक्स रेट घटकर 9.5%

SBI Research का कहना है कि GST लागू होने के समय औसत टैक्स रेट 14.4% था, जो सितंबर 2019 तक घटकर 11.6% रह गया. अब नए बदलाोवों से यह और कम होकर लगभग 9.5% तक पहुंच सकता है. इससे टैक्स ढांचा और सरल होगा और उपभोक्ताओं का बोझ भी घटेगा.

राजस्व पर मामूली असर

सरकार का अनुमान है कि टैक्स कटौती से सालाना ₹48,000 करोड़ का असर राजस्व पर पड़ेगा. हालांकि SBI Research का मानना है कि वास्तविक घाटा सिर्फ ₹3,700 करोड़ तक सीमित रहेगा, क्योंकि टैक्स कम होने से खपत बढ़ेगी और टैक्स देने वालों की संख्या में इजाफा होगा.

बैंकों और बिजनेस सेक्टर को फायदा

GST में बदलाव का फायदा बैंकिंग और बिजनेस सेक्टर को भी मिलेगा. बीमा प्रीमियम पर GST हटने से स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसियां सस्ती हो जाएंगी. होटल, ऑफिस उपकरण और मेडिकल सामान पर भी टैक्स घटेगा, जिससे कंपनियों की लागत कम होगी और मुनाफा बढ़ेगा.

हेल्थ और इंश्योरेंस सेक्टर में क्रांति

अब बीमा पॉलिसियों पर कोई GST नहीं लगेगा. पहले 4% से 18% तक GST वसूला जाता था. इस फैसले से बीमा लेना आसान और सस्ता होगा. विशेषज्ञों का अनुमान है कि इससे बीमा सेक्टर में नए खरीदार जुड़ेंगे और भारत में इंश्योरेंस का कवरेज तेजी से बढ़ेगा.

MSME और सप्लाई-चेन को मजबूती

GST कटौती का लाभ उद्योग जगत और MSME सेक्टर को भी मिलेगा. कम्प्रेशर, डिस्प्ले और सेमीकंडक्टर जैसे पार्ट्स की मांग बढ़ेगी, जिससे इन्हें सप्लाई करने वाली कंपनियां मजबूत होंगी. वहीं प्लास्टिक, वायरिंग और असेंबली जैसे काम करने वाली MSME इकाइयों को भी नए अवसर मिलेंगे.

आम आदमी के लिए बड़ी राहत

SBI Research का कहना है कि GST 2.0 सिर्फ टैक्स घटाने की पहल नहीं है, बल्कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए लंबे समय तक असर डालने वाला सुधार है. इससे बिजनेस आसान होगा, महंगाई घटेगी, मेडिकल और बीमा खर्च कम होंगे और आम आदमी की ज़िंदगी पर सीधा सकारात्मक असर पड़ेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

7 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

9 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

15 hours ago