होम / बिजनेस / REC ने NICSI के साथ किया समझौता, जानिये क्या है पूरा मामला?

REC ने NICSI के साथ किया समझौता, जानिये क्या है पूरा मामला?

REC लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक, सूचना एवं प्रद्योगिकी मंत्रालय के बीच एक समझौता हुआ है और इसकी बदौलत कंपनी को फायदा हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस वक्त REC लिमिटेड (REC Limited) को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि REC ने इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Electronic & Information Technology) के NIC (राष्ट्रीय इन्फोर्मेटिक सेंटर) के अंतर्गत आने वाले NICSI (National Informatics Centre Services Inc.) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. 

क्या करती है REC लिमिटेड?
REC लिमिटेड (REC Limited) एक NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) कंपनी है जो प्रमुख रूप से पावर सेक्टर की फाइनेंसिंग और देश भर में इसके विकास पर ध्यान देती है. इस कंपनी की स्थापना साल 1969 में हुई थी पावर सेक्टर की फाइनेंसिंग से संबंधित क्षेत्र में काम करते  हुए इस कंपनी को लगभग 50 साल पूरे हो चुके हैं. यह कंपनी जनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट्स के संबंध में पूरे पावर सेक्टर वैल्यू चेन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है.

समझौते का क्या है मतलब? 
REC लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच हुए इस समझौते के तहत REC मंत्रालय को विभिन्न जानकारी और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ-साथ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज जैसी सुविधाएं प्रदान करती है. इस समझौते से REC के इकोसिस्टम को स्पष्ट रूप से फायदा होने की उम्मीदें हैं और साथ ही REC को IoT, Artificial Intelligence, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और ब्लाकचेन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में अग्रणी सुविधाएं मिलेंगी. 

समझौते से होगा फायदा
इस समझौते पर REC लिमिटेड के वरिष्ठ जनरल मैनेजर और विभागाध्यक्ष पंकज गुप्ता के साथ-साथ NICSI के MD, विनय ठाकुर द्वारा नई दिल्ली में हस्ताक्षर किये गए. NICSI के साथ इस समझौते की बदौलत REC को एंड-टू-एंड NIC/NICSI सोफ्टवेयर प्रोडक्ट डेवलपमेंट, होस्टिंग, कोर रोल आउट, टेक्निकल सपोर्ट, सिक्योरिटी और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन आदि जैसे मामलों पर सहायता मिलेगी. 
 
यह भी पढ़ें: Israel हमारी चाय ज्यादा नहीं पीता, तो फिर युद्ध से क्यों डरे हैं Tea Exporters?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

8 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

11 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

14 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

14 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

11 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

10 hours ago