होम / बिजनेस / नहीं रुक रहा है आरबीआई का चाबुक, अब इन दो बैंकों के खिलाफ हुई कार्रवाई 

नहीं रुक रहा है आरबीआई का चाबुक, अब इन दो बैंकों के खिलाफ हुई कार्रवाई 

पिछले साल आरबीआई ने कई छोटे बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है. किसी पर करोड़ों का फाइन तो कुछ का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आरबीआई की बैंकों पर हो रही कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है. आरबीआई ने पिछले साल जहां कई छोटे बैंकों का लाइसेंस रद्द कर दिया वहीं इस साल पेटीएम पर कार्रवाई कर कर दी. लेकिन आरबीआई की कार्रवाई रुकने का नाम नहीं ले रही है, आरबीआई ने देश के दो बड़े सरकारी बैंकों पर भी कार्रवाई कर दी है. आरबीआई ने नियामक अनुपालन न करने के चलते इन पर कार्रवाई की है. आरबीआई ने इन पर जुर्माना भी लगाया है. 

आखिर SBI पर क्‍यों हुई ये कार्रवाई? 
RBI ने जिन बैंकों पर कार्रवाई की है उनमें एबीआई और केनरा बैंक शामिल हैं. RBI की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि बैंकिंग विनियम अधिनियम का उल्‍लंघन और जमाकर्ता एजुकेशन अवेयरनेस फंड योजना का पालन न करने के कारण ये जुर्माना लगाया जा रहा है. आरबीआई ने बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. RBI ने जब बैंक की जोखिम मूल्‍यांकन रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट को देखा तो पता चला कि SBI ने कुछ पेड अप कंपनियों के 30 प्रतिशत से ज्‍यादा शेयरों को गिरवी रख दिया. जबकि ऐसा करना गैरकानूनी है. इसी के आरोप में आरबीआई ने एसबीआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसबीआई पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया है. 

केनरा बैंक पर क्‍यों हुई कार्रवाई 
आरबीआई ने इसी तरह की कार्रवाई केनरा बैंक के खिलाफ भी की है. आरबीआई का कहना है कि केनरा बैंक ने क्रेडिट इनफॉर्मेशन कंपनियों और अन्‍य नियामक उपायों के लिए क्रेडिट इनफॉर्मेशन पेश करने संबंधी कुछ अनुपालन नहीं किए किए जिसके कारण ये कार्रवाई की गई है. आरबीआई ने बैंक पर 32.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आरबीआई की ओर से ये भी कहा गया है कि केनरा बैंक की जोखिम मूल्‍यांकन रिपोर्ट/ निरीक्षण रिपोर्ट और इस संबंध में किए गए पत्र व्‍यवहार से पता चलता है कि सीआईसी से अस्‍वीकृत रिपोर्ट प्राप्‍त होने के भीतर वो इसमें सुधार करने और सात दिनों के भीतर सूचना कंपनियों के पास अपलोड करने में असफल रहा है. 

अभी पेटीएम पर हुई है कार्रवाई 
आरबीआई की ओर से बैंकों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही है. एसबीआई और केनरा बैंक अकेले नहीं हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है. अभी हाल ही में 31 जनवरी को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसके बाद 15 मार्च तक इसे संचालन की अनुमति दी गई है. 

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ के विजय शेखर शर्मा ने आखिर कैसे खड़ा किया कारोबार? जानते हैं कितनी है उनकी नेटवर्थ?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

7 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

7 hours ago

भारत पर जापान का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर, AI और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तेल भंडारण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

11 hours ago

केरल विझिंजम पोर्ट डील के पीछे कौन? सौदे की परतें खोलती खास पड़ताल

$1.4 अरब की अडानी डील, जटिल कॉरपोरेट संरचनाएं, फैमिली ट्रस्ट और एक ऐसा नेटवर्क, जिसकी कड़ियां चुपचाप पनामा नहर तक पहुंचती हैं. (भाग-1)

11 hours ago

पूर्व टीवी संपादक ने शुरू की उत्तर प्रदेश की पहली NABL-मान्यता प्राप्त फॉरेंसिक लैब

इस उपलब्धि के साथ Laxhar Evidence Labs उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी फॉरेंसिक लैब बन गई है, जिसे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में NABL की मान्यता मिली है. ह

12 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

3 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

6 hours ago