होम / बिजनेस / फिर बढ़ेगा कर्ज का बोझ या मिलेगी राहत? आज चल जाएगा पता

फिर बढ़ेगा कर्ज का बोझ या मिलेगी राहत? आज चल जाएगा पता

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक समिति (MPC) की बैठक का फैसला आज आएगा. इसमें रेपो रेट में इजाफे की घोषणा संभव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई के दौर में कर्ज और महंगा होगा या नहीं, यह आज पता चल जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक समिति (MPC) की बैठक का फैसला आज यानी 8 फरवरी को आने वाला है. माना जा रहा है कि RBI इस बार भी रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है. यदि ऐसा होता है, तो लोन महंगा हो जाएगा और EMI भी बढ़ जाएगी. 

इतनी हो सकती है बढ़ोत्तरी
एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले के मुकाबले महंगाई दर भले ही नीचे आई हो, लेकिन रेपो रेट में बढ़ोतरी (Repo Rate Hike) का सिलसिला जारी रह सकता है. बीते साल RBI ने लगातार पांच बार रेपो रेट बढ़ाई थी. हालांकि, ये बात अलग है कि इजाफा पहले के मुकाबले कम होगा. इस बार नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी या 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है. 

पिछले साल 5 बार इजाफा
RBI ने पिछले साल पांच बार रेपो रेट बढ़ाई थी, जिसके चलते यह 6.24 फीसदी पर पहुंच गई थी. इसमें आखिरी बार इजाफा दिसंबर 2022 में किया गया था, जब MPC की बैठक के बाद ब्याज दरों में 0.35 फीसदी वृद्धि की घोषणा की गई थी. बता दें कि RBI महंगाई को नियंत्रित करने के लिए लगातार कदम उठाता रहता है और नीतिगत ब्याज दरों में इजाफा उसका सबसे पसंदीदा हथियार है. हालांकि, इसके हर बार काम करने की संभावना कम ही रहती है, जैसा कि पिछले साल देखने को मिला था. 

क्या होती है रेपो रेट?
रेपो रेट (Repo Rate) वह दर होती है, जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है. वहीं, रिवर्स रेपो रेट उस दर को कहते हैं जिस दर पर बैंकों को आरबीआई के पास पैसा रखने पर ब्याज मिलता है. जब रेपो रेट में बढ़ोत्तरी होती है, तो बैंकों के लिए कर्ज महंगा हो जाता है और वो ग्राहकों के कर्ज को भी महंगा कर देते हैं. यानी वह अपना बढ़ा बोझ ग्राहकों पर लाद देते हैं. बैंक केवल नए लोन ही महंगे नहीं करते, बल्कि पुराने लोन भी महंगे कर देते हैं, जिससे आपकी EMI बढ़ जाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago