होम / अप्वाइंटमेंट / मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

केंद्र सरकार ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग (NITI Aayog) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. अनुराग जैन दो वर्ष के कार्यकाल के लिए इस पद पर नियुक्त किए गए हैं. उनकी नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी, जिस दिन वह अपना कार्यभार संभालेंगे.

अनुराग जैन 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. वह अक्टूबर 2024 से मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं. उनका कार्यकाल इस वर्ष 31 अगस्त को समाप्त होना था.

प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव

अनुराग जैन को प्रशासनिक और नीति निर्माण के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. इससे पहले वह केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन पदों पर रहते हुए उन्होंने बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों को संभाला.

IIT खड़गपुर और अमेरिका से की पढ़ाई

अनुराग जैन ने वर्ष 1986 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (लोक प्रशासन) में मास्टर डिग्री प्राप्त की.

PMO और मध्य प्रदेश सरकार में निभाई अहम भूमिका

अपने प्रशासनिक करियर के दौरान अनुराग जैन वर्ष 2011 से 2015 तक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर भी कार्यरत रहे. इससे पहले वर्ष 2005 में वह तत्कालीन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव भी रह चुके हैं.

कई जिलों में रहे कलेक्टर

अपने शुरुआती प्रशासनिक करियर में अनुराग जैन ने मध्य प्रदेश के मंडला, मंदसौर और भोपाल जिलों में कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी निभाई. इसके बाद उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में कई वरिष्ठ पदों पर कार्य करते हुए व्यापक प्रशासनिक अनुभव हासिल किया. अब नीति आयोग के CEO के रूप में उनसे देश की विकास नीतियों, आर्थिक सुधारों और दीर्घकालिक रणनीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

2 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

3 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

3 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

2 hours ago