होम / बिजनेस / RBI ने इन दो बड़े प्राइवेट बैंकों के खिलाफ की कार्रवाई, इसलिए लगा जुर्माना 

RBI ने इन दो बड़े प्राइवेट बैंकों के खिलाफ की कार्रवाई, इसलिए लगा जुर्माना 

आरबीआई कई हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर चुका है. आरबीआई कई बैंकों को लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दे चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय में आरबीआई ने कई बैंकों पर उनके द्वारा उल्‍लंघन किए जा रहे नियमों के कारण बड़ी पेनल्‍टी लगाई है. इसी कड़ी में अब आरबीआई ने प्राइवेट सेक्‍टर के बड़े बैंक ICICI और कोटक मह्रिद्रा बैंक पर जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने जहां ICICI बैंक पर 12.19 करोड़ का जुर्माना लगाया है वहीं दूसरी ओर कोटक मह्रिद्रा बैंक पर 3.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. ICICI पर जहां कई मामलों में धोखाधड़ी को लेकर कार्रवाई की है वहीं दूसरी ओर कोटक महिंद्रा पर आउसोर्सिंग जैसे मामले में की गई अनियमितता के कारण ये कदम उठाया गया है. 

ICICI पर लगे हैं ये आरोप 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, RBI ने ICICI पर कई मामलों को लेकर कार्रवाई की है. इनमें कर्ज और अग्रिम साविधिक तथा अन्‍य प्रतिबंधों एवं वाणिज्यिक बैंकों व तय वित्‍तीय संस्‍थाओं द्वारा धोखाधड़ी वर्गीकरण और रिपोर्टिंग से संबंधित मानदंडों के उल्‍लंघन के लिए ये कार्रवाई की है. इन्‍हीं आरोपों के चलते आरबीआई ने ICICI 12.19 करोड़ का जुर्माना लगाया है. 

कोटक महिंद्रा के खिलाफ इस गलती को लेकर हुई कार्रवाई
आरबीआई ने प्राइवेट सेक्‍टर के जिस दूसरे बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है उसमें वित्‍तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग में जोखिम प्रबंधन और आचार संहिता बैंकों के नियुक्‍त रिकवरी एजेंटों बैंकों में ग्राहक सेवा और कर्ज और अग्रिम वैधानिक निर्देशों का उल्‍लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की है. आरबीआई ने ये भी कहा कि नियामक नियमों का पालन न करने के कारण ये कार्रवाई की गई है. इसका मकसद दो बैंकों के ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेन देन या समझौते की वैद्यता पर सवाल उठाना नहीं है. 

इससे पहले कई बैंकों के खिलाफ हो चुकी है कार्रवाई 
आरबीआई पिछले कुछ समय से गैर सरकारी से लेकर को-ऑपरेटिव और सभी तरह की फाइनेंशियल सेवाओं को देने वाले बैंकों पर कार्रवाई कर चुका है. आरबीआई ने इस बार भले ही निजी बैंकों पर कार्रवाई की हो लेकिन इससे पहले वो कई सरकारी बैंकों के खिलाफ भी कार्रवाई कर चुका है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

11 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

11 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

7 hours ago