होम / बिजनेस / अब क्रेडिट होगा और आसान, RBI ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म!

अब क्रेडिट होगा और आसान, RBI ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म!

RBI की ही एक शाखा है जिसका प्रमुख काम एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देना है जिससे फाइनेंशियल क्षेत्र में इनोवेशन को वृद्धि हो सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रेडिट की प्रक्रिया और ट्रांजेक्शन को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए भारत का केंद्रीय बैंक RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 17 अगस्त से एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाला है. यह प्रोजेक्ट प्रमुख रुप से क्रेडिट की प्रक्रिया और ट्रांजेक्शन पर ही काम करेगा लेकिन साथ ही यह कुछ अन्य प्रकार की डिजिटल सुविधाएं प्रदान करने पर भी काम करेगा. 

प्लेटफॉर्म का प्रमुख उद्देश्य
इस प्रोजेक्ट की शुरुआत RBIH (रिजर्व बैंक इनोवेशन हब) के माध्यम से की जाएगी. RBIH, भारत के केंद्रीय बैंक RBI की ही एक शाखा है जिसका प्रमुख काम एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देना है जिससे फाइनेंशियल क्षेत्र में इनोवेशन को वृद्धि हो सके. क्रेडिट ट्रांजेक्शन को सुविधाजनक बनाने के साथ—साथ इस नए प्लेटफॉर्म का प्रमुख उद्देश्य बैंकों के द्वारा प्रदान की जाने वाली डिजिटल इन्फॉर्मेशन को सुलझाना भी होगा. भारत का फाइनेंशियल परिदृश्य बदलने में RBI की भूमिका बहुत ही महत्त्वपूर्ण है और इसीलिए भारत के फाइनेंशियल क्षेत्र में इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका भी काफी महत्त्वपूर्ण हो जाती है

कैसे काम करेगा प्लेटफॉर्म
यह प्लेटफॉर्म एक ओपन आर्किटेक्चर को अपनाएगा और ओपन APIs (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस एवं स्टैण्डर्ड) को इकट्ठा करेगा और फिर इनकी मदद से काम करेगा. इस प्लेटफार्म की मदद से फाइनेंशियल क्षेत्र में मौजूद सभी महत्त्वपूर्ण खिलाड़ी एक जगह इकट्ठा हो पाएंगे. यह RBI द्वारा सुझाया गया ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल जैसा ही होगा. अपने शुरूआती दौर में इस प्लेटफॉर्म द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड लोन जैसे विभिन्न फाइनेंशियल उत्पादों पर प्रमुख रूप से ध्यान दिया जाएगा. 

प्लेटफार्म द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाएं
इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म आधार-ई KYC (Aadhar e-kyc), विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जमीन के रिकॉर्ड प्रदान करने, सैटेलाईट डेटा, PAN की वैधता जांचने, ट्रांसलिटरेशन, आधार ई-साइन करने, विभिन्न अकाउंटों को एक करने जैसी विभिन्न सुविधाएं भी प्रदान करेगा. RBI द्वारा भारत के फाइनेंशियल परिदृश्य को बदलने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रहा है और इस डिजिटल प्लेटफार्म की शुरुआत भी इन्हीं प्रयासों में से एक है.
 
यह भी पढ़ें: साइबर अपराध के लिए केन्‍द्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब नहीं मिलेंगी बल्‍क सिम

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

3 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

3 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

3 hours ago

आज बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर्स, इन शेयरों पर रखें खास नजर

सोमवार को सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06% की बढ़त के साथ 77,616.40 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 4.10 अंक चढ़कर 24,211 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

39 minutes ago