✕

होम / बिजनेस / महंगाई के नाम पर खूब महंगा हुआ था कर्ज, क्या इस बार मिलेगी राहत? जल्द चलेगा पता

महंगाई के नाम पर खूब महंगा हुआ था कर्ज, क्या इस बार मिलेगी राहत? जल्द चलेगा पता

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय रिजर्व बैंक की MPC की बैठक में नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई को नियंत्रित करने के नाम पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ वक्त पहले नीतिगत ब्याज दरों में लगातार इजाफा किया था. RBI के इस कदम के चलते कर्ज लगातार महंगा होता गया और लोगों की EMI बढ़ती चली गई. पिछली कुछ बार से रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को यथावत रखा हुआ है, यानी उसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में अब यह सवाल अहम हो जाता है कि क्या 5-7 जून को अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में RBI इस मोर्चे पर कुछ राहत देगा? 

इस बार कटौती की गुंजाइश नहीं
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 5 जून को शुरू होकर 7 जून तक चलेगी. इसी दिन बैठक में लिए गए निर्णयों की भी घोषणा की जाएगी. यानी 7 जून को यह साफ हो जाएगा की रेपो रेट में कोई कमी होती है या नहीं. इस संबंध में किए गए एक सर्वेक्षण में शामिल ज़्यादातर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि RBI रेपो रेट को 6.50% पर बनाए रख सकता है. 17-30 मई तक चले इस सर्वे में 72 अर्थशास्त्रियों में से एक को छोड़कर सभी ने अनुमान जताया है कि रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा. 

चौथी तिमाही में बन सकती है संभावना
सर्वेक्षण में शामिल 71 में से 33 अर्थशास्त्रियों ने भविष्यवाणी की है कि RBI 2024 की चौथी तिमाही में पहली रेपो रेट में कटौती का विकल्प चुनेगा और इसे इसे घटाकर 6.25% किया जा सकता है. जबकि अप्रैल की शुरुआत में, अधिकांश अर्थशास्त्रियों को उम्मीद थी कि नीतिगत ब्याज दरों में पहली कटौती तीसरी तिमाही में होगी. 33 इकोनॉमिस्ट का कहना है कि रेप रेट 25 बेसिस पॉइंट (BPs) कम होकर 6.25% हो जाएंगी. जबकि 15 ने इसके 6.00% और पांच ने 5.75% या उससे कम होने का अनुमान लगाया है. वहीं, शेष अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस साल दरों में कोई बदलाव नहीं होगा.

क्या है RBI की जिम्मेदारी?
सर्वेक्षण के अनुसार, अप्रैल में मुद्रास्फीति 4.83% थी और अगली तिमाही में इसके 4.00% तक गिरने की उम्मीद है. लेकिन उसके बाद की तिमाहियों में इसमें वृद्धि हो सकती है. इस वित्तीय वर्ष और अगले वित्तीय वर्ष में यह औसतन 4.5% रहेगी. रेपो रेट की बात करें तो यह वो दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को लोन देता है. लिहाजा, जब इसमें इजाफा होता है, तो बैंक अपना कर्ज महंगा करके ग्राहकों से उसकी वसूली कर लेते हैं. वहीं, रिवर्स रेपो रेट वो दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को रुपए रखने के लिए ब्याज देता है. गौरतलब है कि आरबीआई को केंद्र की तरफ से खुदरा महंगाई दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर बनाए रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

51 minutes ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

4 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

5 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

5 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

51 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.