होम / बिजनेस / टल गई RBI की अगस्त में होने वाली MPC की बैठक, इस वजह से लिया गया फैसला

टल गई RBI की अगस्त में होने वाली MPC की बैठक, इस वजह से लिया गया फैसला

एमपीसी की बैठक इकोनॉमी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होती है. इस बैठक में रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट के बारे में फैसला लिया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः 2 से 4 अगस्त के बीच होने वाली भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक को टाल दिया गया है. आरबीआई ने कहा है कि इसको टालने का कारण एडमिनिस्ट्रेटिव दिक्कतें हैं, जिसकी वजह से मीटिंग को टाला गया है. अब ये मीटिंग 3 से 5 अगस्त के बीच होगी. 

क्यों होती है MPC की मीटिंग महत्वपूर्ण

एमपीसी की बैठक इकोनॉमी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होती है. इस बैठक में रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट के बारे में फैसला लिया जाता है. फिलहाल महंगाई को कंट्रोल करने के लिए इसकी अहमियत काफी बढ़ जाती है, क्योंकि अभी भी खुदरा महंगाई दर 7.01 फीसदी है. आरबीआई ने महंगाई दर को 2 से 6 फीसदी पर रखने का लक्ष्य रखा है, लेकिन लगातार तीन महीनों से महंगाई दर सात फीसदी से ऊपर बनी हुई है. लगातार दो तिमाही से महंगाई दर के उच्चतम स्तर पर बने रहने से एमपीसी का उद्देश्य फिलहाल विफल होता हुआ दिख रहा है.

महंगाई बढ़ने से हर कोई परेशान

पैकेज्ड उत्पादों व स्टेशनरी पर 18 जुलाई से जीएसटी लगने, पेट्रोल-डीजल, एलपीजी, सीएनजी-पीएनजी से लेकर बारिश के चलते देश के कई हिस्सों में सब्जियों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. ऐसे में लोगों को इससे निजात मिलने में काफी परेशानी हो रही है. महंगाई के चलते हर व्यक्ति परेशान है. वहीं विपक्षी पार्टियां भी लगातार दो दिन से संसद की कार्यवाही को इसी मुद्दे को लेकर चलने नहीं दे रही हैं. संसद के दोनों सदन लगातार स्थगित हो रहे हैं, जिसके चलते किसी भी तरह की चर्चा नहीं हो पा रही है. 

तेल की कीमतों में आई कमी

फिलहाल कच्चे तेल में नरमी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को कच्चा तेल WTI Futures 97 डॉलर प्रति बैरल से थोड़ा सा ऊपर कारोबार कर रहा था. इसके पीछे अमेरिका में पेट्रोल की कम होती डिमांड, अरब देशों से ज्यादा तेल की आपूर्ति न होना बड़ा कारण हैं. वहीं दूसरी तरफ अमेरिका रूस से इंपोर्ट होने वाले कच्चे तेल की कीमतों पर एक प्राइस कैप लगाने की सोच रहा है. 

अमेरिका में फेड बढ़ा सकता है रेट

अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक 26-27 जुलाई को होने वाली है. इसमें मंदी की आशंका के बीच फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है. वैसे ही अमेरिका में इस वक्त महंगाई 9 फीसदी से ऊपर है. इस दर में और बढ़ोतरी होने से रोकने के लिए ही ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है. आने वाले दिनों में देखना होगा कि महंगाई क्या इन उपायों से वास्तव में कम होती है या फिर रिजर्व बैंक, सरकार को कुछ और कदम भी उठाने पड़ेंगे. 

VIDEO: किस बैंक में FD पर मिल रहा कितना इंटरेस्ट? जानिए सबसे ज्यादा कौन दे रहा?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

11 minutes ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

2 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

2 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

3 hours ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

2 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

11 minutes ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

2 hours ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.