✕

होम / बिजनेस / फुल एक्शन में RBI, 2 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, एक बैंक पर ठोका जुर्माना

फुल एक्शन में RBI, 2 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, एक बैंक पर ठोका जुर्माना

आरबीआई ने ईसीएल फाइनेंस और एडलवाइज एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ एक्शन लिया है. वहीं HSBC के खिलाफ नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2 कंपनियों और एक बैंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एडलवाइज ग्रुप (Edelweiss Group) की दो कंपनियों ईसीएल फाइनेंस (ECL Finance) और एडलवाइज एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (Edelweiss Asset Reconstruction Company) के कामकाज पर प्रतिबंध लगाया गया है. RBI ने बताया कि इन दोनों कंपनियों के कामकाज के तौर तरीकों में गड़बड़ी पाई गई है. ऐसे में इन पर कार्रवाई की गई है. वहीं एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) पर 36.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. जिस पर FEMA के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की है.

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ RBI का आदेश 

RBI ने एडलवाइज ग्रुप को निर्देश दिया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए. निर्देश के मुताबिक, ECL फाइनेंस के होलसेल ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी गई है. कंपनी सिर्फ रीपेमेंट और अकाउंट क्लोजर ही कर सकेगी. केंद्रीय बैंक ने बताया कि एडलवाइज ग्रुप की इन कंपनियों के खिलाफ जांच में कई गड़बड़ियां पाईं गईं. दोनों कंपनियों ने सिक्योरिटी रेसिप्टस का गलत वैल्यूएशन किया था. उन पर डेट बुक का गलत विवरण पेश करना, शेयरों के बदले कर्ज देने के लिए मानदंडों का पालन न करना, सेंट्रल रिपोजिटरी को गलत जानकारी देना और नो योर कस्टमर (KYC Rules) गाइडलाइन्स का सही से पालन न करने का आरोप है. 

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी से 14 साल बाद Bharat को मिली इस खुशी के क्या हैं मायने?

उल्लंघन के नए रास्ते तलाश रही थीं कंपनियां 

RBI ने कहा कि कमियों को सुधारने के लिए निर्देश देने के बावजूद ये दोनों कंपनियां नियमों के उल्लंघन के नए रास्ते तलाश रही थीं. पिछले कुछ महीनों में हमने इन कंपनियों के सीनियर मैनेजमेंट और ऑडिटरों से कई बार चर्चा की लेकिन, इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकाला जा सका. इसलिए हमें इन कंपनियों के बिजनेस पर रोक लगानी पड़ी. आरबीआई ने कहा कि इनके कारोबार पर लगाए गए प्रतिबंध का रिव्यू बाद में किया जाएगा.

HSBC पर लगाया 36.38 लाख का जुर्माना

र‍िजर्व बैंक ऑफ‍ इंड‍िया (RBI) बैंक‍िंग न‍ियमों का पालन नहीं करने पर बैंकों के ख‍िलाफ समय-समय पर सख्‍ती करता रहता है. न‍ियमों का पालन नहीं करने पर आरबीआई ने प‍िछले दो द‍िन में ही न बड़े बैकों पर पेनाल्‍टी लगाई है. अब आरबीआई (RBI) ने एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) पर 36.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. एचएसबीसी पर यह जुर्माना विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उदारीकृत रेमिटेंस स्कीम के तहत जरूरी सूचनाएं देने के न‍ियमों का पालन नहीं करने पर लगाया गया है.

नियमों का पालन नहीं करने पर की गई कार्रवाई

आरबीआई (RBI) की तरफ से बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इसके जवाब में बैंक ने लिखित जवाब देने के साथ ही मौखिक रूप से भी अपनी बात रखी. केंद्रीय बैंक की तरफ से मामले को जानने और बैंक की तरफ से द‍िये गए जवाब पर व‍िचार करने के बाद आरबीआई (RBI) इस निष्कर्ष पर पहुंचा क‍ि न‍ियमों का उल्लंघन सही साबित हुआ और जुर्माना लगाना जरूरी था. आरबीआई (RBI) ने यह भी बताया कि पेनाल्‍टी लगाने की कार्रवाई नियमों का पालन नहीं करने के कारण की गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

5 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

6 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

6 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.