होम / बिजनेस / RBI गर्वनर का यह बयान पढ़कर आप राहत की सांस लेंगे, जानिए क्या कहा

RBI गर्वनर का यह बयान पढ़कर आप राहत की सांस लेंगे, जानिए क्या कहा

मुद्रास्फीति कई महीनों से आरबीआई के 2 फीसदी से 6 फीसदी के ऊपर बनी हुई है, जो चिंता का विषय है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को एक निजी टेलीविजन चैनल से एक इंटरव्यू में महंगाई दर को कम करने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में बताते हुए कहा कि भारत की मुद्रास्फीति चरम पर है और अगले साल की अप्रैल-जून तिमाही तक लगभग 5 फीसदी तक कम होने की उम्मीद है.

आरबीआई को है महंगाई की चिंता

मुद्रास्फीति कई महीनों से आरबीआई के 2 फीसदी से 6 फीसदी के ऊपर बनी हुई है, जो चिंता का विषय है. जुलाई में उपभोक्ता महंगाई दर 6.71 फीसदी थी. गवर्नर ने यह भी कहा कि नीति का उद्देश्य आर्थिक विकास पर किसी भी प्रभाव को कम करते हुए महंगाई को नियंत्रित करना का है.

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने पिछले महीने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की थी ताकि बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाया जा सके. यह चार महीनों में तीसरी बार हुआ था क्योंकि महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही थी. रॉयटर्स द्वारा किए गए पोल में अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया है 2023 की शुरुआत में और सख्त कदम बैंक उठा सकता है. अगली मौद्रिक नीति बैठक 30 सितंबर को है. 

रुपये की कमजोरी को सुधारने के लिए हस्तक्षेप

केंद्रीय बैंक भी अस्थिर रुपये का समर्थन करने के लिए हस्तक्षेप कर रहा है, जो कि डॉलर के मुकाबले  78.80 के आसपास मंडरा रहा है. दास ने कहा कि मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार ने रुपये की स्थिरता को बनाए रखने में मदद की है.

19 अगस्त तक आरबीआई का विदेशी मुद्रा भंडार कुल 564.05 बिलियन डॉलर था. 2022 में मुद्रा भंडार लगभग 70 बिलियन डॉलर कम हो गया था. केंद्रीय बैंक ने कीमतों में उतार-चढ़ाव को कम करने और रुपये को रिकॉर्ड स्तर से ऊपर उठाने के लिए कदम उठाए हैं.

VIDEO: BCCI की गतिविधियां 'दुकान' के समान: सुप्रीम कोर्ट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘ललित होटल’ पर खतरा: 1,063 करोड़ की मांग बहाल, लाइसेंस रद्द करने का आदेश बरकरार

अदालत ने माना कि NDMC द्वारा उठाई गई 1,063 करोड़ रुपये से अधिक की लाइसेंस फीस की मांग वैध है. यह राशि लंबे समय से लंबित बकाया के रूप में मानी जा रही थी, जिसे पहले निचली अदालत ने खारिज कर दिया था.

2 hours ago

Happy Birthday: क्रिकेट के बाद बिजनेस में भी सुपरहिट ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया के ब्रांड सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के बाद भी कमाई और प्रभाव के मामले में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

2 hours ago

सेंसेक्स 2 दिन में 1600 अंक टूटा, आज बाजार में राहत या फिर दबाव?

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% टूटकर 77,664 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स भी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 पर आ गया.

2 hours ago

ऊर्जा और कमोडिटी कीमतों से बढ़ेगा दबाव, 2026-27 में घरेलू उत्पादन पर असर संभव: RBI

RBI MPC मिनट्स में कहा गया है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में बढ़ती अस्थिरता का असर भारतीय वित्तीय परिस्थितियों पर भी पड़ेगा. इससे आर्थिक विकास की संभावनाओं पर दबाव बन सकता है.

18 hours ago

Amazon का भारत में विस्तार, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर ₹2,800 करोड़ खर्च

Amazon India अपने फुलफिलमेंट सेंटर, सॉर्टेशन हब और डिलीवरी स्टेशनों के विस्तार और अपग्रेड पर फोकस कर रही है. इससे खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में डिलीवरी तेज और अधिक प्रभावी हो सकेगी.

18 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 2 दिन में 1600 अंक टूटा, आज बाजार में राहत या फिर दबाव?

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% टूटकर 77,664 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स भी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘ललित होटल’ पर खतरा: 1,063 करोड़ की मांग बहाल, लाइसेंस रद्द करने का आदेश बरकरार

अदालत ने माना कि NDMC द्वारा उठाई गई 1,063 करोड़ रुपये से अधिक की लाइसेंस फीस की मांग वैध है. यह राशि लंबे समय से लंबित बकाया के रूप में मानी जा रही थी, जिसे पहले निचली अदालत ने खारिज कर दिया था.

2 hours ago

Happy Birthday: क्रिकेट के बाद बिजनेस में भी सुपरहिट ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया के ब्रांड सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के बाद भी कमाई और प्रभाव के मामले में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

2 hours ago

AU बैंक की नई दरें लागू, जानें FD, RD और सेविंग्स पर कितना मिलेगा रिटर्न

यह बढ़ोतरी खासतौर पर 12 से 36 महीने की FD और 36 महीने तक की RD पर लागू होगी, जो निवेशकों के बीच सबसे लोकप्रिय अवधि मानी जाती है.

20 hours ago

टेस्ला इंडिया के पूर्व डायरेक्टर प्रशांत आर मेनन वेंटअप में स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के रूप में शामिल

प्रशांत आर. मेनन के पास रणनीति, संचालन और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में 20 वर्षों से अधिक का वैश्विक अनुभव है.

17 hours ago