होम / बिजनेस / Kotak Mahindra Bank के CEO की कुर्सी संभालेंगे अशोक वासवानी, RBI ने दी मंजूरी
Kotak Mahindra Bank के CEO की कुर्सी संभालेंगे अशोक वासवानी, RBI ने दी मंजूरी
कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से बताया गया है कि RBI ने अशोक वासवानी की बैंक के नए सीईओ के रूप में नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के MD, CEO के रूप में अशोक वासवानी (Ashok Vaswani) की नियुक्ति को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल गई है. वासवानी को 3 साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. बता दें कि उदय कोटक (Uday Kotak) के पद से इस्तीफा देने के बाद अशोक वासवानी को बैंक का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया जा रहा है. अशोक वासवानी के पास बैंकिंग सेक्टर में तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव है.
उदय कोटक ने जताई खुशी
इंटरनेशनल बैंकर अशोक वासवानी Barclays Bank में बतौर CEO काम कर चुके हैं. इसके अलावा, वह सिटीग्रुप एशिया पैसिफिक में सीईओ और सिटीग्रुप ग्लोबल ऑपरेटिंग एंड मैनेजमेंट कमेटीज के सदस्य भी रहे हैं. मौजूदा समय में वह यूएस-इजरायल AI फिनटेक Pagaya Technologies Ltd के प्रेसिडेंट हैं. साथ ही वह लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप, SP जैन इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट, यूके के बोर्ड का भी हिस्सा हैं. वासवानी की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक ने कहा - मुझे खुशी है कि RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक के अगले MD और सीईओ के रूप में अशोक वासवानी की हमारी सिफारिश को मंजूर कर लिया है. मुझे गर्व है कि हम कोटक और कल के भारत के निर्माण के लिए एक ग्लोबल इंडियन को घर वापस लाए हैं.
वासवानी ने दिलाया भरोसा
वहीं, अशोक वासवानी ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक की ग्रोथ को अगले फेज में ले जाने की जिम्मेदारी मुझे सौंपने के लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं. मैं उदय कोटक की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. उन्होंने इस विश्व स्तरीय संस्थान का निर्माण किया है. वासवानी ने आगे कहा - अपनी लीडरशिप टीम के साथ हम बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोटक महिंद्रा बैंक भारत की विकासयात्रा में शेयरहोल्डर वैल्यू प्रदान करते हुए एक सार्थक भूमिका निभाए.
टैग्स