✕

होम / बिजनेस / RBI से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; गलती पर अब इस कंपनी को मिली 'सजा'

RBI से बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; गलती पर अब इस कंपनी को मिली 'सजा'

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बाद से रिजर्व बैंक नियमों के उल्लंघन वाले कई संस्थानों पर कार्रवाई कर चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नियमों को गंभीरता से नहीं लेने वालों के खिलाफ बेहद गंभीर हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RBI ने आईआईएफएल फाइनेंस के गोल्‍ड लोन बांटने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. रिजर्व बैंक ने सोने की शुद्धता की जांच और सत्यापन में खामियां मिलने के बाद यह कदम उठाया है. बता दें कि Paytm पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई के बाद से RBI कई संस्थानों के खिलाफ एक्शन ले चुका है. अब इस लिस्ट में IIFL का नाम भी जुड़ गया है. 

RBI ने कही ये बात
लीडिंग फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर आईआईएफएल फाइनेंस कई तरह के लोन और गिरवी पर कर्ज की सुविधा मुहैया कराती है. आरबीआई की तरफ से कार्रवाई को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि नियामकीय पर्यवेक्षण के दौरान सोना गिरवी रखकर कर्ज देने में कुछ चिंताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है. हालांकि, RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि आईआईएफएल फाइनेंस अपने मौजूदा कर्जों का कलेक्‍शन और वसूली प्रक्रिया के जरिए गोल्‍ड लोन पोर्टफोलियो को जारी रख सकती है.

इनमें मिली खामियां
बयान में कहा गया है कि RBI ने IIFL फाइनेंस लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वह तत्काल प्रभाव से गोल्‍ड लोन की मंजूरी देने या वितरित करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दे. आरबीआई ने 31 मार्च, 2023 तक आईआईएफएल की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में निरीक्षण किया था. कंपनी के गोल्‍ड लोन कारोबार में कुछ गंभीर चिंताएं देखी गई थीं, जिसमें कर्ज की मंजूरी और नीलामी के समय सोने की शुद्धता, शुद्ध वजन को परखने और प्रमाणन में गंभीर खामी शामिल रहीं. इसके अलावा वैधानिक सीमा से कहीं अधिक नकदी में लोन राशि के वितरण और संग्रह में गड़बड़ी और मानक नीलामी प्रक्रिया के अनुपालन में भी खामी पाई गई. इन सबके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है.

जरूरी थी कार्रवाई 
रिजर्व बैंक ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में इन खामियों को लेकर कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन और लेखा परीक्षकों के साथ बातचीत की जा रही थी, लेकिन IIFL की तरफ से कोई सार्थक सुधारात्मक कार्रवाई देखने को नहीं मिली. इसलिए कार्रवाई जरूरी हो गई थी. बता दें कि आईआईएफएल फाइनेंस वित्तीय सेवा क्षेत्र की लीडिंग कंपनियों में शुमार है. वह अपनी अनुषंगी कंपनियों IIFL होम फाइनेंस और IIFL ओपन फिनटेक के माध्यम से कई तरह की लोन सेवाएं मुहैया कराती है. कंपनी की 500 से अधिक शहरों में करीब 2600 शाखाएं हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.