होम / बिजनेस / RBI ने बढ़ाया GDP की ग्रोथ रेट का अनुमान, अब सेंट्रल बैंक ने लगाया ये अनुमान 

RBI ने बढ़ाया GDP की ग्रोथ रेट का अनुमान, अब सेंट्रल बैंक ने लगाया ये अनुमान 

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मॉनिटरी पॉलिसी ने महंंगाई दर को नीचे लाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्‍होंने कहा कि आज हमें आने वाले समय में और भी सतर्क रहना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तिय वर्ष 2024 के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में इजाफा कर दिया है. आरबीआई ने अब जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 7 प्रतिशत तक लगाया है जबकि इससे पहले ये अनुमान 6.5 प्रतिशत लगाया गया था. RBI ने शुक्रवार को ही रेपो रेट को एक बार फिर 6.5 प्रतिशत रखने का अनुमान लगाया था. 

कितनी रह सकती है महंगाई? 
आरबीआई ने नवंबर और दिसंबर महीने के लिए महंगाई 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है. हालांकि नवंबर और दिसंबर के लिए आरबीआई ने चेतावनी भी जारी की है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अभी महंगाई दर स्थिर नजर आ रही है. उन्‍होंने कहा कि पॉलिसी बनाने वालों को कुछ महीने के अच्‍छे आंकड़ों को देखते हुए सीपीआई से दूर ले जाने के जोखिम से बचना चाहिए. उन्‍होंने ये भी कहा कि दुनियाभर में हो रहे बदलावों के बीच ये और भी अहम हो जाता है. 

मॉनिटरी पॉलिसी ने निभाई है अहम भूमिका
शक्तिकांत दास ने कहा कि मई 2022 में जब महंगाई दर 6 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई थी उस समय ये बड़ी सुर्खियों में छाई हुई थी. लेकिन आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी के कदमों के कारण आज महंगाई दर अक्‍टूबर में 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है. उन्‍होंने ये भी कहा कि आज हम एक ऐसे दौर में पहुंच चुके हैं जहां हमें हर कदम को संभालकर उठाना होगा. उन्‍होंने कहा कि हमें देश की माइक्रोइकोनॉमिक परिस्थितियों के बारे में विशेष तौर पर ध्‍यान रखना होगा. आगे स्थिति और कठिन हो सकती है. हमें बहुत सतर्क रहने की जरुरत है. 

कितनी रह सकती है जीडीपी ग्रोथ रेट और महंगाई दर 
अगर आरबीआई के जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े को देखें तो Q3 FY24 के दिसंबर में ये 6.5, Q4 FY24 के दिसंबर में 6.0 और FY24 में ये 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इसी तरह अगर महंगाई के आंकड़ों को देखें तो Q3 FY24 दिसंबर में ये 5.6 प्रतिशत, Q4 FY24 दिसंबर में 5.2 प्रतिशत, FY24 में 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें : PM Modi ने एक बार फिर दुनिया के टॉप लीडर्स को छोड़ा पीछे, बने सबसे पसंदीदा लीडर!
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

9 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

10 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

13 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

14 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

9 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.