✕

होम / बिजनेस / बैंकिंग सेक्टर के इस मर्जर पर RBI ने लगाई मुहर, 1 अप्रैल से होगी नई शुरुआत

बैंकिंग सेक्टर के इस मर्जर पर RBI ने लगाई मुहर, 1 अप्रैल से होगी नई शुरुआत

रिजर्व बैंक ने दो स्मॉल फाइनेंस बैंकों के विलय को मंजूरी दे दी है. पिछले साल इस मर्जर का ऐलान हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) और फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank) के मर्जर पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मुहर लग गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ऑल-स्टॉक मर्जर को RBI ने मंजूरी दे दी है. इसके तहत 530 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऑल-स्टॉक मर्ज हो जाएंगे. इन दोनों बैंकों का मर्जर 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा. इसका मतलब है कि फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की सभी शाखाएं 1 अप्रैल से AU स्मॉल फाइनेंस की ब्रांच के रूप में काम करेंगी.

पिछले साल हुई थी घोषणा
रिपोर्ट्स में केंद्रीय बैंक के बयान के हवाले से बताया गया है कि मर्जर प्लान अपेक्षाकृत नए स्मॉल फाइनेंस बैंक सेक्टर में इस तरह के पहले कदमों में से एक है. RBI ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 44 A की उप-धारा (4) में निहित शक्तियों का प्रयोग करके यह मंजूरी दी है. बता दें कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पिछले साल अक्टूबर में मर्जर की घोषणा की थी. इस समझौते के तहत गैर-सूचीबद्ध फिनकेयर के शेयरधारकों को उनके प्रत्येक 2000 शेयरों के लिए लिस्टेड AU SFB के 579 शेयर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें - निवेशकों को पसंद आया Tata Motors का डी-मर्जर प्लान, तेजी से भाग रहे Stocks

700 करोड़ करेंगे निवेश
मर्जर के बाद फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरधारकों के पास एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.9 प्रतिशत इक्विटी होगी. आरबीआई से मंजूरी लेने के बाद दोनों बैंकों के प्रमोटर मर्जर इकाई में 700 करोड़ रुपए की नई पूंजी डालने पर भी सहमत हुए हैं. मर्जर के बाद AU SFB के कुल कर्मचारियों की संख्या 15000 से अधिक हो जाएगी. फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थापना 2017 में हुई थी. बैंक ने कुछ समय पहले यह भी कहा था कि मर्जर डील के बाद आईपीओ (IPO) लाया जा सकता है. 

नुकसान में चल रहे शेयर
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात करें, तो इसकी स्थापना 1996 में संजय अग्रवाल ने AU फाइनेंसर्स के रूप में की थी. पिछले कुछ वक्त में इस बैंक ने तेजी से तरक्की की है. बैंक अपने प्रमोशन पर भी काफी खर्चा कर रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के विज्ञापनों में नजर आती हैं. वहीं, स्टॉक मार्केट में बैंक के शेयर खास अच्छा नहीं कर रहे हैं. मंगलवार यानी आज AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर नुकसान के साथ 574.45 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. पिछले 5 दिनों में ये शेयर 2.45% और इस साल अब तक 26.91% गिर चुका है. इसकादो स्मॉल फाइने 52 वीक का हाई लेवल 813.40 रुपए है.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.