होम / बिजनेस / Raymond के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने लिया बड़ा फैसला, कंपनी के शेयरों में लौट आई जान

Raymond के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने लिया बड़ा फैसला, कंपनी के शेयरों में लौट आई जान

रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया का अपनी पत्नी नवाज मोदी से विवाद चल रहा है. नवाज ने गौतम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेमंड ग्रुप (Raymond Group) से एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने ग्रुप के चेयरमैन एवं MD गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के बीच चल रहे विवाद के मद्देनजर कंपनी को सलाह देने के लिए एक इंडिपेंडेंट सीनियर लीगल काउंसिल को नियुक्त किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स यह सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट हैं कि दो प्रमोटर डायरेक्टरों के बीच चल रहा विवाद किसी भी तरह से कंपनी के मामलों को प्रभावित न करे. 

IiAS ने की थी मांग
स्वतंत्र निदेशकों ने रेमंड को सलाह देने के लिए इंडिपेंडेंट सीनियर लीगल काउंसिल बर्जिस देसाई को नियुक्त किया है. स्वतंत्र निदेशकों का कहना है कि देसाई का प्रमोटर्स या कंपनी से कोई लिंक नहीं है, वह निष्पक्ष रूप से काम करेंगे. बता दें कि प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IiAS) ने रेमंड ग्रुप के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स Mukeeta Jhaveri, आशीष कपाड़िया, के नरसिम्हा मूर्ति, दिनेश लाल और शिव सुरिंदर कुमार को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में स्वतंत्र कानूनी सलाहकार, एक अंतरिम सीईओ नियुक्त करने और नवाज मोदी द्वारा गौतम सिंघानिया पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की थी.   

ये भी पढ़ें - बेटे-बहू के विवाद पर आया Raymond के 'कंप्लीट मैन’ का बयान, दे डाली सबको ये नसीहत

खामोश रहना गलत
IiAS ने अपने पत्र में यह भी कहा था कि जांच के दौरान गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी, दोनों को कंपनी के बोर्ड से दूर रखा जाए. IiAS ने कहा था कि एक बोर्ड मेंबर (नवाज मोदी) ने दूसरे बोर्ड मेंबर (गौतम सिंघानिया) पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन इसके बावजूद सभी खामोश हैं. गौतम और नवाज के इस पारिवारिक झगड़े से निवेशक परेशान हैं और शेयरों में लगातर आ रही गिरावट से इसे समझा जा सकता है. सबकी खामोशी को गलत समझा जा सकता है. कंपनी खुद भी यह नहीं चाहेगी कि शेयरधारकों के बीच यह राय बने कि इन गंभीर आरोपों को बर्दाश्त किया जा सकता है. कम से कम स्वतंत्र निदेशकों को निवेशकों और बाकी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत करके उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास करना चाहिए.  

निवेशकों को कुछ राहत
गौतम सिंघानिया के फैमिली झगड़े के चलते रेमंड के निवेशक काफी ज्यादा परेशान थे, क्योंकि कंपनी के शेयर गोते लगा रहे थे. आज यानी 1 दिसंबर को उनकी परेशानी कुछ हद तक कम हुई है. रेमंड के शेयर आज 4.02% की बढ़त के साथ 1,563.90 रुपए पर बंद हुए हैं. बीते पांच कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर 6.45% लुढ़क गए थे. जबकि एक महीने में यह आंकड़ा 13.76% है. बता दें कि नवाज मोदी ने गौतम पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. उन्होंने यहां तक कहा है कि एक बार अंबानी फैमिली को उन्हें बचाने आना पड़ा था.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

16 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

17 hours ago