होम / बिजनेस / किसकी याद में भावुक हुए रतन टाटा? बोले उसके जैसा कोई नहीं मिला!

किसकी याद में भावुक हुए रतन टाटा? बोले उसके जैसा कोई नहीं मिला!

लोग रतन टाटा की लव-लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं और इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी ‘लव-लाइफ’ के बारे में खुलकर बातचीत की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को लोग उनके विचारों और सादगी के साथ-साथ उनके नम्र स्वभाव के लिए भी जानते हैं. टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का श्रेय भी रतन टाटा को ही दिया जाता है और बहुत से लोग उनके काम के भी मुरीद हैं. रतन टाटा को पसंद करने वाले लोग उनके बारे में हर छोटी बड़ी बात जान लेना चाहते हैं और रतन टाटा की ‘लव-लाइफ’ को लेकर भी लोगों के मन में काफी जिज्ञासा है.

पहले भी कर चुके हैं जिक्र
हाल ही में रतन टाटा अपने एक इंटरव्यू की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं. जैसा कि हमने आपको बताया लोग उनकी लव-लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा काफी इच्छुक रहते हैं और इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी ‘लव-लाइफ’ के बारे में काफी खुलकर बातचीत की है और अपनी अधूरी प्रेम कहानी का भी जिक्र किया है. रतन टाटा पहले भी कई बार अपनी प्रेम कहानियों का जिक्र कर चुके हैं लेकिन ये प[इहली बार है जब रतन टाटा ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में इतना खुलकर बात की हो. 

उसके जैसा फिर कोई नहीं मिला’
दरअसल इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने कहा कि ‘उसके जैसा फिर कभी कोई मिला ही नहीं, जिसे मैं पत्नी कह सकूं’. बस फिर क्या था, उनके इतना कहने भर कि देर थी कि उनका ये इंटरव्यू वायरल हो गया और अब लोग खोज-खोजकर इस इंटरव्यू को देख रहे हैं. अपनी अधूरी प्रेम कहानी के बारे में बताते हुए रतन टाटा ने कहा कि लॉस-एंजेलिस में लगभग उनकी शादी हो ही गई थी लेकिन तभी भारत और चीन के बीच 1962 का युद्ध शुरू हो गया. 

भारत-चीन युद्ध ने खराब की लव स्टोरी
रतन टाटा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह तो अपनी दादी के साथ भारत वापस आ गए, लेकिन जिस महिला के साथ वह शादी करना चाहते थे उन्हें युद्ध की वजह से उनके पैरेंट्स ने भारत नहीं आने दिया. रतन टाटा ने बताया कि उसके बाद वह कई रिलेशनशिप में रहे लेकिन उन्हें कोई भी ऐसा नहीं मिला जिसे वह अपनी ‘वाइफ’ कह सकें. इसके बाद उनका जीवन काम और ट्रेवलिंग से भर गया जिसकी वजह से उनके पास अपने लिए भी मुश्किल से ही टाइम बचता था.
 
यह भी पढ़ें: Lamborghini भारत में बेचती है 2 ही मॉडल्स? जानिए क्या है प्रमुख वजह!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

7 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

7 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

8 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें