होम / बिजनेस / शेयर बाजार में रैली बरकरार, निफ्टी-सेंसेक्स में बड़ी बढ़त; आज इन स्टॉक्स में दिख रहे मौके

शेयर बाजार में रैली बरकरार, निफ्टी-सेंसेक्स में बड़ी बढ़त; आज इन स्टॉक्स में दिख रहे मौके

बुधवार को BSE सेंसेक्स 1,205 अंकों की बढ़त के साथ 75,273.45 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 394 अंकों की बढ़त के साथ 23,306.45 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

रामनवमी के कारण गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहा. लेकिन उससे पहले बुधवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. वैश्विक संकेतों की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिससे बाजार के प्रमुख सूचकांक ऊंचाई पर बंद हुए. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सकारात्मक रुझान आगे भी कुछ चुनिंदा शेयरों में जारी रह सकता है.

बुधवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 1,205 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 75,273.45 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 75,849.76 तक पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सटचेंज (NSE) निफ्टी भी 394 अंकों की बढ़त के साथ 23,306.45 पर बंद हुआ. इस तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट प्रमुख कारण रहे.

किन शेयरों ने दिखाई सबसे ज्यादा मजबूती

सेंसेक्स में शामिल कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जिसने बाजार को ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, इंटरग्लोब एविएशन और ट्रेंट जैसे दिग्गज शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया और बाजार की तेजी को मजबूती प्रदान की.

आज इन शेयरों पर रखें नजर, दिख रहे तेजी के संकेत

विश्लेषकों के अनुसार कुछ शेयरों में लगातार खरीदारी देखी जा रही है और ये अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को पार कर चुके हैं, जो आगे भी तेजी का संकेत देता है. एचडीएफसी बैंक, आरपीएसजी वेंचर्स, सम्मान कैपिटल, लार्सन एंड टुब्रो, मणप्पुरम फाइनेंस, फिनो पेमेंट्स बैंक और एस्टेक लाइफसाइंसेज जैसे शेयरों में निवेशकों की रुचि बढ़ रही है, जिससे इनमें आगे भी बढ़त की संभावना बनी हुई है.

इन स्टॉक्स में सावधानी जरूरी

दूसरी ओर, कुछ शेयरों में तकनीकी संकेतक एमएसीडी के आधार पर कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ग्लोबल सरफेसेज, अक्षरकेम इंडिया, डायनेमिक प्रोडक्ट्स, आर्ट निर्माण, बालकृष्ण पेपर मिल्स, आईजी पेट्रोकेमिकल्स और जिंदल पॉली फिल्म्स जैसे शेयरों में गिरावट की शुरुआत हो सकती है, इसलिए निवेशकों को इन पर सतर्क नजर रखने की जरूरत है.

वैश्विक संकेतों का बाजार पर असर

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार को सहारा दिया है. इससे निवेशकों का जोखिम लेने का रुझान बढ़ा है और बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज कई प्रमुख शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी. इनमें पॉलीप्लेक्स कॉरपोरेशन ने लगभग 62 करोड़ रुपये में टेक्नोवा प्रिंटराइट प्रोडक्ट्स में 51% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है, जबकि इंफोसिस ने ऑप्टिमम हेल्थकेयर आईटी और स्ट्रैटस ग्लोबल के अधिग्रहण का ऐलान किया है. एचएफसीएल ने 555 करोड़ रुपये के प्रेफरेंशियल वारंट जारी करने और नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा में निवेश की योजना बनाई है. एलआईसी को 7,100 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है, वहीं चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस ने कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को 540 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है. रेन इंडस्ट्रीज में प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ी है और आजाद इंजीनियरिंग ने मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज के साथ दीर्घकालिक समझौता किया है. ले ट्रावेन्यूज टेक्नोलॉजी के अभिबस ने फ्लीटएक्स के साथ साझेदारी की है, जबकि सुला वाइनयार्ड्स ने मोएट हेनेसी इंडिया से चंदन एस्टेट खरीदने का समझौता किया है. अरबिंदो फार्मा की इकाई क्यूराटेक बायोलॉजिक्स ने स्टाडा के साथ डिस्ट्रीब्यूशन डील की है और भारत डायनामिक्स नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं स्थापित कर रही है. वहीं आईआरईडीए ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 0.6 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 2 अप्रैल 2026 तय की गई है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

10 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

11 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

12 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें