होम / बिजनेस / अमेरिका वाले राजीव जैन ने Bharat में की बंपर कमाई, GQG Partners की भर गई झोली

अमेरिका वाले राजीव जैन ने Bharat में की बंपर कमाई, GQG Partners की भर गई झोली

मुश्किल समय में अडानी समूह की मदद करने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी निवेशक राजीव जैन ने इंडियन स्टॉक मार्केट से अच्छी-खासी कमाई की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुश्किल वक्त में गौतम अडानी (Gautam Adani) का साथ देने वाले जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) के निदेशक राजीव जैन (Rajiv Jain) को भी अच्छे दिनों वाली फीलिंग हो रही है. GQG Partners को भारत में किए गए निवेश पर जमकर मुनाफा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग एक साल में GQG पार्टनर्स के इंडियन पोर्टफोलियो की वैल्यू करीब दोगुनी हो गई है. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर जब अडानी समूह संकट में फंस गया था, तब GQG Partners ने अडानी की कंपनियों में पैसा लगाया था.    

दूसरे स्टॉक्स भी हैं शामिल
ऐसा नहीं है कि राजीव जैन की जीक्यूजी पार्टनर्स ने केवल अडानी समूह की कंपनियों में ही निवेश किया है. उनके पोर्टफोलियो में कई दूसरे शानदार स्टॉक्स शामिल हैं, जिससे इसे अच्छा-खासा रिटर्न मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि GQG पार्टनर्स ने अपने कुल 6 फंड्स के जरिए भारत में इन्वेस्टमेंट किया है, जिसकी कुल वैल्यू अब बढ़कर 9.9 अरब डॉलर हो गई है. जबकि एक साल पहले यह 4.4 अरब डॉलर थी. इस लिहाज से देखें तो GQG के भारत में निवेश की वैल्यू पिछले एक साल में करीब 5.5 अरब डॉलर हो गई है. भारतीय करेंसी में इसे देखें, तो यह लगभग 45,800 करोड़ रुपए है. 

इन सेक्टर्स में लगाया है पैसा
GQG ने इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्यूमर गुड्स और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में निवेश किया है. ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सिर्फ GQG पार्टनर्स की ओर से खुलाया किए 4 म्यूचुअल फंड्स और 2 अन्य फंड्स के निवेश के आधार पर अपना कैलकुलेशन किया है. इसलिए GQG के भारत में पूरे निवेश की सटीक जानकारी देना मुश्किल है. राजीव जैन ने अडानी की कंपनियों में जो पैसा लगाया है, अकेले उसकी वैल्यू बढ़कर ही 7 अरब डॉलर हो गई है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि GQG पार्टनर्स की जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड ने इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच पतंजलि फूड्स लिमिटेड, JSW एनर्जी लिमिटेड, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड, मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड और IDFC फर्स्ट बैंक में भी निवेश किया था. 

ये भी पढ़ें - शॉपिंग के मूड में नजर आ रहे Adani, इस कंपनी के लिए फिर लगाई बड़ी बोली

इनमें घटा दी है हिस्सेदारी
इसके अलावा, राजीव जैन की कंपनी ने ITC लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अपना निवेश बढ़ाया. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सिप्ला, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेची है. भारत में जन्मे राजीव जैन 1990 में अमेरिका चले गए थे और वहां उन्होंने 2016 में GQG पार्टनर्स की स्थापना की थी. GQG के अडानी ग्रुप के शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें, तो कुछ समय पहले इस अमेरिकी फर्म की अडानी एंटरप्राइजेज में 2.67%, अडानी पोर्ट्स में 5.03%, अडानी पावर में 7.73%, अडानी ग्रीन में 3.5% हिस्सेदारी थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

8 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

8 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

9 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

11 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

12 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

8 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.